SSB signed MoU with United World Academy related to education | सशस्त्र सीमा बल एवं यूनाइटेड वर्ल्ड एकेडमी के बीच शिक्षा से संबंधित समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर

SSB signed MoU with United World Academy related to education

MoU signed between Sashastra Seema Bal and United World Academy related to education
SSB signed MoU with United World Academy related to education

नई दिल्ली (फरवरी 23, 2024): सशस्त्र सीमा बल एवं यूनाइटेड वर्ल्ड एकेडमी, बैंगलोर के बीच सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों के बच्चों की शिक्षा हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर सहमती हुई। इस समझौता ज्ञापन पर श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, महानिरीक्षक (प्रशासन), सशस्त्र सीमा बल के एवं यूनाइटेड वर्ल्ड एकेडमी, बैंगलोर के अध्यक्ष श्री के. सी. विजया कुमार ने हस्ताक्षर किये। इस समझौते का उद्देश्य सशस्त्र सीमा बल के शहीद कार्मिकों और सेवारत/सेवानिवृत्त बल कर्मियों के बच्चों को उच्च गुणवत्तापुर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

यूनाइटेड वर्ल्ड एकेडमी बैंगलोर के विभिन्न स्कूल, प्रारंभिक शिक्षा केंद्र,कोरमंगला, व्हाइटफील्ड और सरजापुर रोड में स्थापित है, जिसमें कक्षा नर्सरी से ग्रेड -12 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम के आधार पर स्कूली बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है। इस संस्था का विभिन्न प्रतिष्ठित विदेशी संस्थानों के साथ संबधन है। इस संस्था के सहायक स्कूलों में ग्रेड-4 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए बोर्डिंग की सुविधा भी है। स्कूल में जिम, पूल, फुटबॉल ग्राउंड और अन्य खेलों की भी सुविधाएं हैं। स्कूल नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यावसायिक विकास परक कार्यशालाएँ भी आयोजित करवाता है।

इस संस्था के स्कूलों में एसएसबी कर्मियों के बच्चों को यूनाइटेड वर्ल्ड अकादमी के पात्रता मानदंडों के अनुसार बच्चों की उम्र और योग्यता के आधार पर प्रवेश की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें सेवारत, सेवानिवृत्त औरअन्य एसएसबी कर्मियों के बच्चों का समावेश किया जाएगा।

यूनाइटेड वर्ल्ड एकेडमी द्वारा निम्नलिखित सुविधाए प्रदान कि जाएगी:-

1. संस्था के स्कूलों में नर्सरी से ग्रेड-12 तक की कक्षाओं में एसएसबी के शहीद परिवारों के बच्चों और सेवारत/सेवानिवृत्त बल कर्मियों के बच्चों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।

2. यूनाइटेड वर्ल्ड एकेडमी में किसी भी बच्चे का प्रवेश हमेशा अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ साक्षात्कार के अधीन होगा।

3. यह समझौता 05 साल तक प्रभावी रहेगा। 

इस अवसर पर श्री दलजीत सिंह चौधरी, महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल ने अपने संबोधन में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम यूनाइटेड वर्ल्ड एकेडमी के साथ मिलकर अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसएसबी अपनेबल कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और चूंकि, बलकर्मियों के बच्चों के लिए अच्छी और किफायती शिक्षा देने के लिए हम यूनाइटेड वर्ल्ड एकेडमी के साथ आए हैं और आज इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता बल कर्मियों के बच्चों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

इस अवसर पर श्री दलजीत सिंह चौधरी, महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल के साथ बल के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं यूनाइटेड वर्ल्ड एकेडमी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहें। साथ ही बल के समस्त गठन वीडियो कॉन्फेस के माध्यम से जुड़े थे।

Source:- PRO, SSB New Delhi.

1 thought on “SSB signed MoU with United World Academy related to education | सशस्त्र सीमा बल एवं यूनाइटेड वर्ल्ड एकेडमी के बीच शिक्षा से संबंधित समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Window Cleaning We offer window and blind cleaning service in Netanya, Poleg, Ir Yamim, Beit Yehoshua, Kfar Saba, Raanana, Herzliya, Tel Aviv We offer window and blind cleaning service in Netanya, Poleg,. breaking news batam pjs pemerhati jurnalis siber rakernas ke iii pjs 2026 di batam, panitia daerah gelar rakor teknis kesiapan admincn 22 september 2026 chanelnusantara..