Important issues of CAPF: Government’s attention required | अर्धसैनिक बलों के महत्त्वपूर्ण मुद्दे: सरकार के ध्यान देने की आवश्यकता

Important issues of CAPF: Government's attention required

Important issues of CAPF: Government’s attention required

भारत के अर्धसैनिक बल (CAPF) देश की सुरक्षा और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चाहे आतंकवाद का सामना करना हो, नक्सलवाद को नियंत्रित करना हो या प्राकृतिक आपदाओं में सहायता प्रदान करना हो, अर्धसैनिक बलों के जवान सदैव तत्पर रहते हैं। इसके बावजूद, इन जवानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिन्हें सरकार के ध्यान में लाने की आवश्यकता है।

  1. पुरानी पेंशन योजना की वापसी: अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाना चाहिए। यह उनकी सेवा के बाद की सुरक्षा और उनके परिवार की आर्थिक स्थिरता के लिए आवश्यक है।
  2. Paramilitary Service Rules: अर्धसैनिक बलों के लिए विशेष सेवा नियम बनाए जाने चाहिए ताकि उनकी सेवा शर्तें स्पष्ट और न्यायसंगत हो सकें।
  3. Paramilitary Service Pay: सेना की तरह अर्धसैनिक बलों को भी विशेष वेतन (Paramilitary Service Pay) मिलना चाहिए। यह उनके योगदान और बलिदान की उचित पहचान होगी।
  4. Ex-Serviceman का दर्जा: रिटायर होने के बाद अर्धसैनिक बलों के जवानों को Ex-Serviceman का दर्जा दिया जाना चाहिए, जिससे उन्हें भी वे सभी लाभ मिल सकें जो सेना के पूर्व सैनिकों को मिलते हैं।
  5. CGHS डिस्पेंसरी: हर जिले में CGHS डिस्पेंसरी खोली जानी चाहिए, ताकि अर्धसैनिक बलों के जवान और उनके परिवारजन बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
  6. Paramilitary School: अर्धसैनिक बलों के जवानों के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष स्कूलों का निर्माण किया जाना चाहिए।
  7. शहीद का दर्जा: देश की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले अर्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।
  8. आरक्षित बोगी: ट्रेन में अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए एक बोगी आरक्षित की जानी चाहिए।
  9. कल्याण बोर्ड: हर जिले में अर्धसैनिक बल कल्याण बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए।
  10. Toll Tax में छूट: अर्धसैनिक बलों के जवानों को Toll Tax में छूट मिलनी चाहिए।
  11. अर्धसैनिक बल झण्डा कोष: एक विशेष झण्डा कोष का निर्माण किया जाना चाहिए।
  12. आराम ग्रह: हर जिले में अर्धसैनिक बल आराम ग्रह का निर्माण होना चाहिए।
  13. GST छूट: CPC पर 100% GST छूट मिलनी चाहिए।
  14. Help Desk: अर्धसैनिक बलों से संबंधित मामलों के लिए प्रत्येक राज्य की पुलिस द्वारा एक अलग हेल्प डेस्क का गठन होना चाहिए।

इन सुझावों का पालन करने से अर्धसैनिक बलों के जवानों का मनोबल बढ़ेगा और वे और भी अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ देश की सेवा कर सकेंगे। सरकार को इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

hdfc gold etf, sbi gold etf, and kotak gold etf are considered among the strongest low tracking error gold etfs in india.. “the sseaffarerss worker india federation (swif) is a national union dedicated to protecting and empowering sseaffarerss, shipyard staff, and offshore workers across india.. News & current affairs.