34 Bn SSB Organised Civic Action programs | 34वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत-भूटान सीमावर्ती क्षेत्र में किये कार्यक्रम।

34 Bn SSB Organised Civic Action programs
34 Bn SSB Organised Civic Action programs


दिनांक 22.02.24 को 34वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, हिंदुस्तान मोड़ ने श्री मनोज कुमार चन्द, कमांडेंट के दिशानिर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत-भूटान सीमावर्ती क्षेत्र के समवाय भूटानघाट के कार्यक्षेत्र में निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किये गए –
1- 15 दिन का इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण (दिनांक 06.02.24 से 22.02.24 तक) का समापन समारोह “पंचायत भवन तुर्तुरीखंड” में आयोजित किया गया जिसमें 15 ग्रामीण युवकों को प्रशिक्षित कराके प्रमाणपत्र प्रदान कर उनको प्राप्त प्रशिक्षण से रोजगार सृजन करने के लिए प्रेरित किया गया |

34 Bn SSB Organised Civic Action programs
34 Bn SSB Organised Civic Action programaron


2- 08 स्थानीय क्लब/ग्रामीण वॉलीबॉल टीमों को आमंत्रित कर कन्जलिबस्ती(मैनाबारी) के सार्वजनिक वॉलीबॉल मैदान में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट (दिनांक 21.02.24 से 22.02.24 तक) का आयोजन कराया गया | इस पहल का मुख्य उद्देश्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट के द्वारा ग्रामीण युवकों/नागरिकों में स्वस्थ्य जीवन एवं खेल स्पर्धा जागृत किया जा रहा है |

34 Bn SSB Organised Civic Action programs
34 Bn SSB Organised Civic Action programs

इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेलने वाली कुल 04 टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को टी-शर्ट सेट, जूता व मोजे देकर प्रोत्साहित किया गया साथ ही फाइनल खेलने वाली दोनों विजेता एवं उप-विजेता टीमों को मैडल, ट्रॉफी एवं खेलकूद सामग्री देकर उनके उत्साह का सम्मान किया गया | उक्त कार्यक्रमों में 34वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण श्री मनीराम रॉय उप-कमांडेंट, श्री लालसिम्लिंग पखोंग्टे सहायक कमांडेंट, सहित स्थानीय गणमान्य श्रीमती अंजना लकड़ा ग्राम प्रधान तुर्तुरीखंड, श्रीमती मयूरी मिंज ग्राम प्रधान रैडॉक, श्री सूरज छेत्री समाजसेवी एवं श्री अभिजीत कोर्स कोआर्डिनेटर उपस्थित रहे।

34 Bn SSB Organised Civic Action programs
34 Bn SSB Organised Civic Action programs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Baca selengkapnya read more about dua guru djuwita menjadi tersangka, perlindungan balita 2,5 tahun jadi sorotan. Why oil prices surge after us iran warthere are several reasons why oil prices surge after us iran war tensions escalate..