SSB Conducts Three Days Beekeeping Training in Gangtok | सशस्त्र सीमा बल का तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण आयोजित

SSB Conducts Three Days Beekeeping Training in Gangtok

SSB Conducts Three Days Beekeeping Training in Gangtok

गंगटोक: उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, गंगटोक ने 5 फरवरी 2024 से 7 फरवरी 2024 तक तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया है। इस प्रशिक्षण में क्षेत्रक मुख्यालय और इसके अधीनस्थ वाहिनियों से कुल बारह बलकर्मियों ने सक्रिय भाग लिया हैं।

इस प्रशिक्षण का आयोजन सिक्किम खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया गया है और प्रशिक्षक श्री टंका प्रसाद शर्मा और श्री कृष्ण कुमार गौतम द्वारा बलकर्मियों को मधुमक्खी पालन करने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय के अधिकारी ने बलकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से वे मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में नए योजनाओं और तकनीकों का सीधा लाभ उठा सकेंगे। यह प्रशिक्षण उन्हें स्वदेशी खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

साथ ही, बलकर्मियों ने इस मौके पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने विकास में उपयोग करेंगे।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से सशस्त्र सीमा बल ने बलकर्मियों को मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में विशेषज्ञ बनाने का संकल्प लिया है, जिससे कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगा मजबूत समर्थन।

SSB Conducts Three Days Beekeeping Training in Gangtok

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

wali kota batam amsakar achmad menyampaikan bahwa gerakan batam peduli bencana ntt akan terus dilakukan.. Electronic gold receipts (egrs) are digital representations of physical gold stored inside regulated vault systems..