SSB’s Welfare Initiative: Solar Study Lights, Medical Camps, and Veterinary Services for Border Communities | सीमावर्ती क्षेत्र में SSB का जनसेवा अभियान: स्कूली छात्रों को सौर लाइट, चिकित्सा शिविर और पशु चिकित्सा सेवा

SSB’s Welfare Initiative: Solar Study Lights, Medical Camps, and Veterinary Services for Border Communities

SSB’s Welfare Initiative: Solar Study Lights, Medical Camps, and Veterinary Services for Border Communities

ठाकुरगंज: 24 फ़रवरी, 2025: सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक कल्याण और समाज सेवा के तहत 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), ठाकुरगंज ने आज नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को स्टडी सोलर लाइट वितरित की गई, साथ ही मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।

SSB’s Welfare Initiative: Solar Study Lights, Medical Camps, and Veterinary Services for Border Communities

Subscribe – Jawan Times

समारोह की विधिवत शुरुआत 19वीं वाहिनी SSB, ठाकुरगंज के कमांडेंट श्री स्वर्ण जीत शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के 14 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, छात्रों, थाना प्रभारी सुखानी और अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में “सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व” के मूल सिद्धांत को दोहराते हुए SSB द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रमों की चर्चा की।

SSB’s Welfare Initiative: Solar Study Lights, Medical Camps, and Veterinary Services for Border Communities

SSB द्वारा पिछले कुछ वर्षों में सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

✔ कृषि एवं रोजगार प्रोत्साहन – 240 किसानों को कृषि उपकरण (कुदाल, फावड़ा, स्प्रे मशीन आदि) वितरित किए गए, 50 परिवारों को देशी मुर्गी के चूजे, 100 किसानों को उन्नत बीज और उर्वरक उपलब्ध कराए गए।

✔ महिला सशक्तिकरण – सीमावर्ती 20 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण, स्कूली छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं हाइजीन किट की व्यवस्था की गई।

✔ युवा सशक्तिकरण – बेरोजगार युवाओं को हाउस वायरिंग, वेल्डिंग और कंप्यूटर प्रशिक्षण, खेलकूद सामग्री का वितरण और सेना में भर्ती के लिए प्रेरित किया गया।

✔ शिक्षा और स्वास्थ्य – कई विद्यालयों में टेबल-चेयर, वाटर फिल्टर, सोलर लालटेन और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से निःशुल्क इलाज एवं दवाइयों का वितरण किया गया।

SSB’s Welfare Initiative: Solar Study Lights, Medical Camps, and Veterinary Services for Border Communities

इस कार्यक्रम के अंतर्गत सीमांत मुख्यालय से आए डॉक्टर दीपक क्षेत्री, CVO ने पशु चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं दीं, जिसमें 70 से अधिक पशुओं का निःशुल्क इलाज और दवाओं का वितरण किया गया।

SSB’s Welfare Initiative: Solar Study Lights, Medical Camps, and Veterinary Services for Border Communities

इसके अलावा, डॉ. सुबोध कुमार चौधरी (जनरल फिजिशियन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज) द्वारा 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयों का वितरण किया गया।

SSB’s Welfare Initiative: Solar Study Lights, Medical Camps, and Veterinary Services for Border Communities | सीमावर्ती क्षेत्र में SSB का जनसेवा अभियान: स्कूली छात्रों को सौर लाइट, चिकित्सा शिविर और पशु चिकित्सा सेवा

इस खास मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने समूचे कार्यक्रम को और भी अधिक आकर्षक बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट श्री स्वर्ण जीत शर्मा ने सभी अतिथियों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि SSB द्वारा इस तरह के सामाजिक और विकासात्मक कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस आयोजन में सहायक कमांडेंट श्री सुनील कुमार, उप निरीक्षक रजिंद्र कुमार, दिले राम ठाकुर, दिनकर कुमार मिश्रा, पशु चिकित्सक अमरीक सिंह, नर्सिंग ऑर्डरली चंदन कुमार समेत कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम से सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को न केवल सहायता मिली बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। SSB द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास सीमांत क्षेत्र के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Batam tokoh anggota dpd ri dapil kepri hadiri pesta ulang tahun ke 30 pptsb sektor kavling lama admincn 24 juli 2022 chanelnusantara.. Most indians invest wrong12 april 2026 most indians buy the wrong gold etf 6 may 2026 electronic gold receipts (egrs)7 may 2026..