संदीक्षा, SSB Wives Welfare Association द्वारा “स्वस्थ जीवनशैली के लिए श्री अन्न का प्रयोग” संगोष्ठी का आयोजन

संदीक्षा, SSB Wives Welfare Association द्वारा "स्वस्थ जीवनशैली के लिए श्री अन्न का प्रयोग" संगोष्ठी का आयोजन

संदीक्षा, SSB Wives Welfare Association द्वारा “स्वस्थ जीवनशैली के लिए श्री अन्न का प्रयोग” संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली (24 फरवरी, 2025) – संदीक्षा, SSB Wives Welfare Association द्वारा आज एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत प्रसिद्ध खाद्य एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. खादर वल्ली दुदेकुला ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। यह संगोष्ठी “स्वस्थ जीवनशैली के लिए श्री अन्न का प्रयोग” विषय पर केंद्रित थी, जिसमें मिलेट्स (श्री अन्न) के स्वास्थ्यवर्धक लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संदीक्षा, SSB Wives Welfare Association द्वारा "स्वस्थ जीवनशैली के लिए श्री अन्न का प्रयोग" संगोष्ठी का आयोजन


 
डॉ. खादर वल्ली दुदेकुला ने अपने व्याख्यान में श्री अन्न को दैनिक आहार में शामिल करने के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि इससे न केवल स्वास्थ्य में सुधार संभव है, बल्कि यह जीवनशैली से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान उपस्थित एसएसबी कार्मिकों और परिवारजनों को श्री अन्न को अपने भोजन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बल के सभी गठनों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस संगोष्ठी में भाग लिया । लगभग 750 कार्मिक/परिवारजन इस संगोष्ठी में शामिल हुए जबकि 7000 से अधिक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया I
 
संदीक्षा परिवार एसएसबी कार्मिकों के परिवारजनों एवं महिला बलकर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सतत कार्यरत है। इस दिशा में, संदीक्षा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों के लिए सहायता सामग्री वितरण, अनाथालयों में पाठ्य सामग्री वितरण, दिव्यांगजनों के लिए ट्राई साइकिल वितरण सहित विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम शामिल हैं। देशभर में एसएसबी की विभिन्न इकाइयों में कुल 95 संदीक्षा परिवार कार्यरत हैं, जो न केवल बलकर्मियों और उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए समर्पित हैं, बल्कि स्थानीय महिलाओं और बच्चों के उत्थान में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। नेपाल और भूटान में प्राकृतिक आपदाओं के समय भी संदीक्षा परिवार एसएसबी ने राहत सामग्री वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

संदीक्षा, SSB Wives Welfare Association द्वारा "स्वस्थ जीवनशैली के लिए श्री अन्न का प्रयोग" संगोष्ठी का आयोजन


 
संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती शिखा प्रसाद ने मुख्य अतिथि डॉ. खादर वल्ली दुदेकुला का आभार व्यक्त किया और संगोष्ठी को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी बलकर्मियों, अधिकारियों एवं संदीक्षा सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया साथ ही उन्होंने बताया कि संदीक्षा भविष्य में भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर एसएसबी परिवारों एवं समाज के कल्याण हेतु कार्य करती रहेगी। यह संगोष्ठी स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और मिलेट्स को दैनिक आहार में शामिल करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही।

संदीक्षा, SSB Wives Welfare Association द्वारा "स्वस्थ जीवनशैली के लिए श्री अन्न का प्रयोग" संगोष्ठी का आयोजन


 
इस अवसर पर डॉ अनुपमा निलेकर चंद्रा, भा.पु.से., अपर महानिदेशक, श्री सोमित जोशी, महानिरीक्षक (प्रशासन), श्री मनोज कुमार,उप-महानिरीक्षक (प्रशासन), श्री सुनील कुमार, कमांडेंट, 25वीं वाहिनी, श्री शंकर सिंह, कमांडेंट(कल्याण), बल के अन्य कार्मिक और परिवारजन उपस्थित रहें।
 

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bp batam breaking news tindaklanjuti laporan masyarakat, bp batam lakukan perbaikan jalan letjen suprapto sp plaza admincn 19 juni 2025 chanelnusantara.. For detailed comparison : best credit cards to buy gold in india 🚀.