SSB Personnel Conduct Shramadan, Clean Temples in Ratlam, MP | सामाजिक सरोकार : बंदूक उठाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू, देखते ही देखते कर दिया प्राचीन पवित्र त्रिवेणी परिसर चकाचक

SSB Personnel Conduct Shramadan, Clean Temples in Ratlam, MP

SSB Personnel Conduct Shramadan, Clean Temples in Ratlam, MP

रतलाम 17 मार्च। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रविवार को प्राचीन पवित्र धार्मिक स्थल त्रिवेणी तट पर झाड़ू हाथ में लेकर देखते ही देखते पूरा परिसर का चकाचक कर दिया। इस कार्य में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग दिया।

Subscribe this YouTube Channel

सामाजिक सरोकार के तहत त्रिवेणी क्षेत्र के कई मंदिर परिसरों को साफ सफाई के माध्यम से स्वच्छ कर दिया। कचरा उठाकर फेंका और पानी से मंदिर परिसरों को धोया गया। त्रिवेणी कुंड काफी साफ किया।

SSB Personnel Conduct Shramadan, Clean Temples in Ratlam, MP

46वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मालबाजार जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल कमांडेंट संतोष कुमार, कमांडेंट ललित शाह के आदेश पर सहायक कमांडेंट प्रकाशचंद्र दास के निर्देश पर करीब 80 जवानों ने झाड़ू हाथ में लेकर साफ सफाई को अंजाम दिया। जवानों के साथ स्थानीय लोगों ने सहयोग देते हुए श्री गणपति मंदिर, श्री शंकराचार्य मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री बजरंगबली मंदिर, श्री नागरा मंदिर, श्री गंगा माता मंदिर, श्री नवदुर्गा मंदिर, श्री भोलेनाथ मंदिर, त्रिवेणी कुंड, यज्ञ शाला परिसर, परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ किया।

SSB Personnel Conduct Shramadan, Clean Temples in Ratlam, MP

इस कार्यक्रम में निम्नलिखित स्थानों को साफ किया गया:

  1. त्रिवेणी धाम मंदिर
  2. घनपति मंदिर
  3. संग्राचार्य मंदिर
  4. राधा कृष्ण मंदिर
  5. बजरंग बलि मंदिर
  6. नगरा मंदिर
  7. गंगा माता मंदिर
  8. नवदुर्गा मंदिर
  9. भोलेनाथ मंदिर
SSB Personnel Conduct Shramadan, Clean Temples in Ratlam, MP

स्थानीय लोगों ने इस कार्यवाही की सराहना की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Batam tokoh bupati simalungun hadiri pesta bona taon parsadaan pomparan toga sinaga dohot boru se_kota batam admincn 28 maret 2022 1 chanelnusanta.. Forecasts and expert.