Mission LiFE Awareness campaign of SSB, under Mission Life (Lifestyle for Environment) मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) के तहत SSB का जागरूकता अभियान

Mission LiFE Awareness campaign of SSB, under Mission Life (Lifestyle for Environment)

Mission LiFE Awareness campaign of SSB, under Mission Life (Lifestyle for Environment)

गंगटोक: “मेरी लाइफ एम्प्लीफिकेशन-2024” थीम के अंतर्गत दिनांक 17 मई 2024 को क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (स.सी.बल), गंगटोक में स्थानीय लोगों को जागरूक करने हेतु पैदल यात्रा (Walkathon) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.बल, गंगटोक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। उप महानिरीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और दैनिक जीवन में इसे अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

Mission LiFE Awareness campaign of SSB, under Mission Life (Lifestyle for Environment)

ठाकुरगंज: 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) के उपलक्ष्य पर साइकिल रैली का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस रैली में स्कूली बच्चों ने भी बड़ी उत्साह से भाग लिया। वाहिनी मुख्यालय से यह रैली जलेबिया मोड़ होते हुए ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन एवं मार्केट एरिया तक चली। मिशन लाइफ का उद्देश्य व्यक्तिगत व्यवहार में बदलाव लाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

Mission LiFE Awareness campaign of SSB, under Mission Life (Lifestyle for Environment)

मालबाजार: 46 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा “Meri LiFE” थीम के अंतर्गत 17 मई 2024 को मैराथॉन रनिंग का आयोजन किया गया। इसमें वाहिनी के कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 18 मई 2024 को 46 वाहिनी ने शिवहोम श्री कृष्ण गौशाला, सालबारी, मालबाजार के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और परिसर की साफ-सफाई में श्रमदान किया।

Mission LiFE Awareness campaign of SSB, under Mission Life (Lifestyle for Environment)

रानीडंगा: 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने शहीद आरक्षी प्रवीन पी. के जन्मदिन को मनाने के सन्दर्भ में 18 मई 2024 को ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ जीसी पल्लीपुरम, केरल के सहयोग से शहीद की वीर माता व बहन के साथ केक काटा और उनको पुष्पगुच्छ देकर शहीद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Mission LiFE Awareness campaign of SSB, under Mission Life (Lifestyle for Environment)

फालाकाटा: 17वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा 18 मई 2024 को ‘मेरी लाइफ मिशन’ जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में वाहिनी के कमांडेंट के अगुवाई में अधिकारीगण, कार्मिकों, स्थानीय लोगों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य ‘मेरी लाइफ मिशन’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संचय, जीवन का महत्त्व, स्वच्छता, जल संचय, और स्वास्थ्य संबंधी अन्य बिंदुओं के बारे में जागरूक करना था।

Mission LiFE Awareness campaign of SSB, under Mission Life (Lifestyle for Environment)

ये आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हैं बल्कि समाज को इन मुद्दों पर जागरूक और संकल्पित करने का प्रयास भी करते हैं। Mission LiFE के तहत चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों से भविष्य में एक बेहतर और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Electronic gold receipts (egrs) are digital representations of physical gold stored inside regulated vault systems.. The sseaffarerss worker india federation (swif). In this cinematic documentary, discover how the black pharaohs of nubia reclaimed egypt during the 25th dynasty..