17 Bn SSB Falakata organised free medical OPDs | 17वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, फालाकाटा (पश्चिम बंगाल) सीमा चौकी के कार्यक्षेत्र में जरूरत मंद ग्रामीणों/ बच्चों के लिए निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

17 Bn SSB Falakata organised free medical OPDs

17 Bn SSB Falakata organised free medical OPDs


फालाकाटा: दिनांक 2 मार्च 2024 को 17 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, फालाकाटा (पश्चिम बंगाल) के कमांडेंट श्री संजय त्रिपाठी के कुशल मार्ग-दर्शन एवं दिशानिर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2023 – 24 के अंतर्गत समवाय जीती तथा लुक्सान समवाय की घटिया सीमा चौकी के कार्यक्षेत्र में जरूरत मंद ग्रामीणों/ बच्चों को वाहयरोगी पर्ची(OPD) के माध्यम से स्थानीय गांव जीती एवं घटिया ग्राम में सशस्त्र सीमा बल के ध्येय वाक्य ‘सेवा सुरक्षा एवं बंधुत्व ‘के शब्द को सार्थक करते हुए निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

17 Bn SSB Falakata organised free medical OPDs


इस माध्यम से डॉ. अल्का, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) द्वारा जीती में 50 ग्रामीणों/बच्चों तथा घटिया ग्राम में 38 ग्रामीणों / बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए संतुलित आहार,स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम तथा बच्चों को प्रोटीन युक्त आहार से होने वाले लाभ के विषय पर जानकारी प्रदान की गई एवं इसकी कमी से होने वाली शारीरिक बिमारियों के बारे में भी विधिवत रूप से बताया। जिससे कि बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके। इस कार्य से प्रभावित स्थानीय ग्रामीणों ,सदस्यों द्वारा 17 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की गई। संदर्भित कार्यक्रम के छायाचित्र संलग्न हैं ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Breaking news batam pemko batam keluarga besar pk ntt kota batam apresiasi kepedulian pemerintah kota batam terhadap bencana flores ntt admincn 22 agustus 2026 chanelnusantara.. Setinterval(loadgoldrates,120000) view detailed gold market data → ..