दीरांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश) में वनाग्नि नियंत्रण में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सराहनीय भूमिका | SSB’s Heroic Response Controls Massive Forest Fire in Dirang Valley

SSB’s Heroic Response Controls Massive Forest Fire in Dirang Valley

दीरांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश) में वनाग्नि नियंत्रण में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सराहनीय भूमिका

दिनांक 24 अप्रैल 2025 को अपर उपायुक्त, दीरांग द्वारा सशस्त्र सीमा बल (30वीं वाहिनी), दीरांग को दोपहर लगभग 14:30 बजे एक विकराल वनाग्नि को नियंत्रित करने में सहायता के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ।

Subscribe:- Jawan Times

यह वनाग्नि लगभग 3-4 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई थी और तेज़ी से बढ़ते हुए अपर उपायुक्त कार्यालय, दीरांग और जिमथुंग क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, जिससे स्थानीय आबादी और संपत्ति को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।

SSB’s Heroic Response Controls Massive Forest Fire in Dirang Valley

मौके की गंभीरता को देखते हुए 30वीं वाहिनी, SSB के कमांडेंट के नेतृत्व में लगभग 250 SSB जवानों की एक टीम को त्वरित रूप से तैनात किया गया। बल के पास उपलब्ध संसाधनों जैसे फायर बीटर, हुक, अग्निशामक सिलेंडर, जल टैंकर और एम्बुलेंस के साथ टीम ने राहत और अग्निशमन कार्य शुरू किया।

SSB’s Heroic Response Controls Massive Forest Fire in Dirang Valley

अभियान लगभग छह घंटे तक चला और रात लगभग 20:30 बजे तक आग पर काफ़ी हद तक नियंत्रण पा लिया गया। इस प्रयास में SSB के जवानों ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के साथ मिलकर कार्य किया और आग को रिहायशी क्षेत्रों की ओर बढ़ने से रोका। इस अभियान में लगभग 500 से अधिक मकान सुरक्षित रहे और करीब 1000 लोगों जिनमें महिलाएं, बच्चे और वृद्ध शामिल थे, को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया।

इस मौके पर स्थानीय प्रशासन और समाज के लोगों ने SSB की तत्परता, साहसिक प्रयास और नागरिक सहायता में निभाई भूमिका की सराहना की। इस प्रकार, SSB ने न केवल अपने दायित्व का निर्वहन किया, बल्कि मानवीय सेवा की मिसाल भी पेश की।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Novorossiysk december 15 : ukraine hits russian submarine with underwater drones for the first time.. Sumut sekda deli serdang hadiri serah terima source code aplikasi prp2 sumatera utara admincn 19 juli 2022 chanelnusantara..