SSB Launches New Web Portal and ‘Gyan Kosh’ During Governance Meetings | सशस्त्र सीमा बल, बल मुख्यालय में शासी निकाय बैठकों और अद्यतन वेब पोर्टल व ‘ज्ञानकोष’ का शुभारंभ

SSB Launches New Web Portal and ‘Gyan Kosh’

SSB Launches New Web Portal and ‘Gyan Kosh’

जवान टाइम्स, नई दिल्ली (28 अप्रैल 2025): सशस्त्र सीमा बल, बल मुख्यालय, नई दिल्ली में केंद्रीय कल्याण कोष और कर्मचारी कल्याण निधि के लिए 33वीं शासी निकाय बैठक तथा केंद्रीयकृत मदिरा प्रबंधन प्रणाली के लिए तीसरी गवर्निंग बॉडी मीटिंग का सफल आयोजन किया गया।

इन बैठकों की अध्यक्षता श्री अमृत मोहन प्रसाद, महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल के द्वारा की गई, जिसमें बल कार्मिकों के कल्याण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।कर्मचारी कल्याण निधि के अंतर्गत साधारण मृत्यु होने, प्रचालन के दौरान मृत्यु होने तथा प्रचालन के दौरान चिकित्सकीय कारणों से अपंगता होने पर दी जाने वाली वित्तीय सहायता से संबंधित चर्चा की गयी।

SSB Launches New Web Portal and ‘Gyan Kosh’

इसी के साथ केंद्रीय कल्याण कोष से एमबीबीएस/बीडीएस, बीटेक एवं अन्य प्रोफेशनल पाठ्यकर्मों हेतु दी जाने वाली वित्तीय सहायता में वृद्धि की गयी। देश के शीर्ष 10 शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला हासिल करने पर 50,000/- रूपयों की वित्तीय सहायता देने के संबंध में विचार किया गया। सुविधा वाहनों में बढ़ोतरी एवं उनकी खरीद हेतु चर्चा की गयी । 

कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल ने बल के अद्यतन वेब पोर्टल के अंतर्गत नई विकसित ई-ट्रांसफर प्रणाली, ‘SSB Knowledge Management System’ (ज्ञानकोष) और “एंटी-ऑबेसिटी कैंपेन का भी औपचारिक शुभारंभ किया।

सशस्त्र सीमा बल का अद्यतन वेब पोर्टल बल कर्मियों की सुविधाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें कर्मियों को अपनी वित्तीय जानकारी, सेवा प्रोफ़ाइल, डेप्यूटेशन विलिंगनेस, प्रशिक्षण से संबंधित विवरण तथा ज्ञान प्रबंधन प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण मॉड्यूल एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे।

विशेष रूप से विकसित ई-ट्रांसफर प्रणाली के माध्यम से अब बल के सभी सदस्य अपनी च्वाइस पोस्टिंग ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। नई प्रणाली में कर्मियों को बल की स्थानांतरण नीति के अनुरूप उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर अपनी वरीयता क्रम और संभावित स्थान दिखाई देंगे। साथ ही, अनुकंपा के आधार पर स्थानांतरण के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है। इस नवाचार से स्थानांतरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और त्रुटिरहित बन सकेगी।

नई विकसित ‘ज्ञानकोष’ प्रणाली बल के सामूहिक ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह प्लेटफ़ॉर्म बल के कार्मिकों को दस्तावेज़ अपलोड करने, विभिन्न विषयों पर चर्चा आरंभ करने और सामूहिक रूप से समाधान खोजने की सुविधा प्रदान करता है। इससे बल में सूचनाओं का आदान-प्रदान सुलभ और सशक्त होगा।

इसके अतिरिक्त, ‘Training Management System’ का विकास भी प्रगति पर है, जो बल के कार्मिकों को प्रशिक्षण संबंधित जानकारियाँ प्रदान करने और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा देगा।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस डिजिटल बदलाव का उद्देश्य बल संचालन में दक्षता बढ़ाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और कर्मियों की कार्य सुविधा में सुधार लाना है।

सशस्त्र सीमा बल में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, मोटापे से संबधित जोखिमों के बारे में बलकर्मियों को जागरूक करने तथा उनके स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से श्री अमृत मोहन प्रसाद, महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल द्वारा “एंटी-ऑबेसिटी कैंपेन” लागू किया गया। इस अभियान के तहत, बल के सभी कर्मियों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह से विशेष डाइट प्लान तैयार किया गया। यह पहल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ओवरवेट और मोटापे जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इस अवसर पर डॉ अनुपमा निलेकर चंद्रा, अपर महानिदेशक, श्री गणेश कुमार, महानिरीक्षक (कार्मिक), श्री सोमित जोशी, महानिरीक्षक (प्रशासन एवं प्रशिक्षण), श्री वंदन सक्सेना, महानिरीक्षक (प्रचालन एवं आसूचना) डॉ आशोक राय, महानिरीक्षक (चिकित्सा) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बल के जवान उपस्थित रहे।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Market Guide Learn why gold prices change in India, including the impact of inflation, currency movements, global markets, and investor demand.. Regd no u88900mh2025npl451819. Classic cars cuisine.