SSB Seizes 35.53g Brown Sugar, Bike & Mobile Near Indo-Nepal Border | SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर, बाइक और मोबाइल जब्त किए

SSB Seizes 35.53g Brown Sugar, Bike & Mobile Near Indo-Nepal Border

संदिग्ध व्यक्ति के पास से 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद – SSB 22वीं वाहिनी की बड़ी सफलता

महराजगंज (उ.प्र.)। सशस्त्र सीमा बल (SSB) 22वीं वाहिनी के अंतर्गत सी समवाय ठूठीबारी और सीमा चौकी शीतलापुर की संयुक्त कार्रवाई में 22 जुलाई 2025 को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। भरवलिया बांध के समीप भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 700 मीटर भारत की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (ओप्पो) और एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22/07/2025 को लगभग 15:00 बजे SSB की आसूचना शाखा द्वारा एक सूचना दी गई कि एक संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर भारत से नेपाल की ओर जाने वाला है। इस सूचना पर निरीक्षक/साo विशाल कुमार (सी समवाय ठूठीबारी) के नेतृत्व में 06 SSB कार्मिकों, सीमा चौकी शीतलापुर के उपनिरीक्षक हंस राज, आबकारी विभाग के निरीक्षक वैभव कुमार यादव व अन्य, और थाना ठूठीबारी पुलिस के SI समेत कुल 08 सदस्यीय टीम ने विशेष गश्ती दल का गठन किया।

लगभग 16:45 बजे टीम ने सीमा स्तंभ (भारत- नेपाल) के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ नेपाल की ओर जाते देखा। सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए दल ने उस व्यक्ति को रोक लिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम धीरज पासवान, थाना – ठूठीबारी, जिला – महराजगंज बताया।

तलाशी में बरामदगी

नियमों का पालन करते हुए धीरज पासवान की तलाशी ली गई तो उसके पैंट की जेब से काली पॉलिथीन में पैक की गई कुल 30 पुड़िया (वजन 35.53 ग्राम) ब्राउन शुगर जैसा प्रतीत होता मादक पदार्थ बरामद हुआ। साथ ही एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (ओप्पो) और एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति, जब्त ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल का जब्ती पत्र तैयार कर नियमानुसार थाना ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में धीरज पासवान ने खुलासा किया कि वह यह ब्राउन शुगर भारत से नेपाल ले जाकर प्रति पुड़िया अधिकतम ₹3000 में बेचता है। उसने बताया कि यह मादक पदार्थ उसे अनिकेश (थाना – ठूठीबारी, महराजगंज) से मिला था, जो इसका असली मालिक है। धीरज ने यह भी स्वीकार किया कि वह केवल कुरियर का काम करता है और उसे प्रति पुड़िया ₹500 का कमीशन मिलता है।

SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने अनिकेश के पैतृक निवास पर दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Namun, kepercayaan itu kini diuji dalam perkara dugaan kekerasan terhadap seorang balita berusia 2,5 tahun di playgroup djuwita, kota batam.. Read next : oil prices today : global markets hit by new movement and rising tensionauthor biovipin gandhi is a digital publisher and engineering graduate with 30+ years of industry experience..