Ek Bharat Shreshtha Bharat: Volleyball Match and Anti-Drug Rally Held in Lakhimpur Kheri | एक भारत श्रेष्ठ भारत: लखीमपुर खीरी में वॉलीबॉल मैच और नशा मुक्ति रैली का आयोजन

Ek Bharat Shreshtha Bharat: Volleyball Match and Anti-Drug Rally Held in Lakhimpur Kheri

एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

लखीमपुर खीरी। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2025 को सीमा चौकी रघुनगर में मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच एवं नशा मुक्ति अभियान रैली का सफल आयोजन किया गया।

Ek Bharat Shreshtha Bharat: Volleyball Match and Anti-Drug Rally Held in Lakhimpur Kheri

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री देवानंद, कमांडेंट, तृतीय वाहिनी, स.सी.बल, लखीमपुर खीरी के निर्देश पर और एम.डी. तमांग, द्वितीय कमान अधिकारी, तृतीय वाहिनी की अध्यक्षता में किया गया।

मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच में तृतीय वाहिनी स.सी.बल लखीमपुर खीरी की टीम और सीमावर्ती गांव बनवीरपुर ग्रामीण क्लब की टीम ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में तृतीय वाहिनी स.सी.बल की टीम ने बेस्ट ऑफ फाइव सेट में 25-20, 23-25, 22-25, 26-24, 25-20 से जीत दर्ज की। विजेता टीम को एम.डी. तमांग द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

Ek Bharat Shreshtha Bharat: Volleyball Match and Anti-Drug Rally Held in Lakhimpur Kheri

अपने संबोधन में द्वितीय कमान अधिकारी ने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित जवानों और खिलाड़ियों को खेल भावना के महत्व से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान रघुनगर गांव में नशा मुक्ति रैली भी निकाली गई। इस रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Ek Bharat Shreshtha Bharat: Volleyball Match and Anti-Drug Rally Held in Lakhimpur Kheri

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एम.डी. तमांग के साथ समाजसेवी श्री विक्रम भल्ला, रेंज अफ़सर श्री भूपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान श्रीमती लक्ष्मी देवी, निरीक्षक पंकज पंवार, अर्चित तिवारी, दशरथ, उपनिरीक्षक शिवदेव यादव सहित अन्य अधिकारी, जवान और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में कुल लगभग 145 लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त करने और समाज में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

pemko batam. Crude oil today : global supply shock moves prices in unexpected waysby vipin gandhi • december 13, 2025 voice search answercrude oil prices are reacting to a global supply shock, with brent around.