SSB organized awareness rally for “Nasha Mukt Bharat Abhiyan” program under Civic action program । एसएसबी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम हेतु जागरूकता रैली का आयोजन

SSB organized awareness rally for “Nasha Mukt Bharat Abhiyan” program under Civic action program

इस youtube चैनल को सबस्क्राइब करें – जवान टाइम्स

दिनांक 27.03.24 को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज द्वारा श्री स्वर्ण जीत शर्मा, कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के दिशा निर्देश पर वाहिनी मुख्यालय के साथ साथ समस्त समवायों एवं वाह्य सीमा चौकियों के द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।

SSB  Nasha Mukt Bharat Abhiyan

इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज द्वारा की गई, जिसमें महोदय द्वारा समस्त जवानों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि नशा एक ऐसी आदत है, जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से बर्बाद कर देती है |

SSB organized awareness rally for “Nasha Mukt Bharat Abhiyan”

जहरीले और नशीले पदार्थ का सेवन इन्सान को बर्बादी की ओर ले जाता है. सबसे अधिक ये युवा पीढ़ी को प्रभावित कर रहा है. युवा पीढ़ी को चाहिए कि नशे से दूर रहें और औरों को भी नशे की लत से बचाएं, तभी देश की उन्नति हो सकती है | सभी को अपने जीवन से नशे को हटाने का संकल्प करना होगा ।

SSB organized awareness rally for “Nasha Mukt Bharat Abhiyan”

तत्पश्चात महोदय द्वारा जागरूकता रैली को रवाना किया । इस जागरूकता रैली को वाहिनी मुख्यालय से नावडूबा तक ले जाया गया, जिसमें ग्राम- भेंसलोटी, जोरकाथल, नावडूबा एवं मतिनटोला के स्थानीय लोगो और युवाओं को “नशा मुक्त भारत” के लिए जागरुक किया गया और उन्हें बताया गया कि नशा करने वाला व्यक्ति परिवार के लिए बोझ स्वरूप हो जाता है ।

SSB organized awareness rally for “Nasha Mukt Bharat Abhiyan”

उसकी समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगिता शून्य हो जाती है और वह नशे से अपराध की ओर अग्रसर हो जाता है तथा शांतिपूर्ण समाज के लिए अभिशाप बन जाता है ।

SSB Nasha Mukt Bharat Abhiyan

नशे से बचने के लिए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ खेलों और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रयास करना होगा, साथ ही नशे से होने वाले नुकसान के बारे मे बताया गया, और अंत में लोगों से नशा न करने की अपील की गई और इस रैली के जरिए सभी सीमांत ग्रामीणों को जागरूक करने का काम किया गया।

SSB organized awareness rally for “Nasha Mukt Bharat Abhiyan”

इस कार्यक्रम में श्री जगजीत बहादुर जेगवार, उप कमांडेंट, श्री सुनील कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार), निरीक्षक शंकर कुमार मण्डल, उप निरीक्षक(संचार), दिनकर कुमार मिश्रा एवं 60 बलकर्मिकों ने भाग लिया। – जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Poleg ir yamim. Smart eco industrial park admincn 17 november 2026 dprd kota batam breaking news dprd batam gelar ranperda pembahasan pengelolaan barang milik daerah admincn 16 november 2026 breaking news selangkah.