SSB Launches 24×7 Helpline for Indians Stranded in Nepal – Ensuring Safe Return Home | नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए SSB ने शुरू की 24×7 हेल्पलाइन, अब हर नागरिक सुरक्षित लौट सकेगा घर

SSB Launches 24x7 Helpline for Indians Stranded in Nepal – Ensuring Safe Return Home

नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए SSB ने शुरू की 24×7 हेल्पलाइन, अब हर नागरिक सुरक्षित लौट सकेगा घर

नई दिल्ली, 13/09/2025: नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी पहल की है। भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए SSB ने 24×7 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल कर कोई भी नागरिक अपनी स्थिति साझा कर सकता है, और SSB की टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए राज्य पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय करेगी।

📞 हेल्पलाइन नंबर:

➡️ 1903 – उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं उत्तराखंड के लिए

➡️ 18001800203, 0522-2728816, 0522-2986857 – विशेष रूप से उत्तर प्रदेश क्षेत्र के लिए

SSB का कहना है कि यह कदम उनके आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व” को साकार करता है। यह केवल शब्द नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में भारतीय नागरिकों के साथ खड़े रहने का संकल्प है।

SSB ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन या परिचित नेपाल में फंसा है और भारत लौटना चाहता है, तो तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

SSB का संदेश:

“आपका विश्वास, हमारी ताक़त। आपकी सुरक्षा, हमारा कर्तव्य।”

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

We are the only window cleaning company to offer these lowest prices, best benefits, promotions & ironclad guaranties. Menurutnya itu bagian dari pencapaian prestasi organisasi yang sudah berbuat sehingga keberadaan organisasi ini meski baru seumur jagung dapat memberikan manfaat bagi masyarakat bangka belitung..