Rapid Response Team of SSB Showcases Disaster Relief Skills in Malbazar | मालबाजार में SSB का आपदा प्रबंधन प्रदर्शन, DIG श्री हृषीकेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति

Rapid Response Team of SSB Showcases Disaster Relief Skills in Malbazar

मालबाजार में SSB का आपदा प्रबंधन प्रदर्शन, DIG श्री हृषीकेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति

मालबाजार, 12 जुलाई 2025 – 46 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), मालबाजार के प्रांगण में आज क्षेत्रक मुख्यालय जलपाईगुड़ी की राहत और बचाव दल (Rapid Response Team – RRT) ने आपदा प्रबंधन का एक प्रभावशाली प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय जलपाईगुड़ी के उप-महानिरीक्षक (DIG) श्री हृषीकेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ ही क्षेत्रक मुख्यालय के अधीनस्थ अन्य वाहिनियों से आए वरिष्ठ अधिकारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Rapid Response Team of SSB Showcases Disaster Relief Skills in Malbazar

प्रदर्शन के दौरान RRT टीम ने प्राकृतिक आपदा या किसी भी आपातकालीन स्थिति में बचाव और राहत कार्यों को अंजाम देने की अपनी दक्षता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। टीम ने दिखाया कि ध्वस्त भवन के भीतर फंसे हुए लोगों को किस प्रकार सुरक्षित निकाला जाता है। इस दौरान सर्च दस्ता (Search Team), कटिंग दस्ता (Cutting Team) और मेडिकल दस्ता (Medical Team) ने क्रमशः अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं।

Rapid Response Team of SSB Showcases Disaster Relief Skills in Malbazar

कटिंग दस्ते ने बाधित रास्तों को हटाकर घायल व्यक्ति तक पहुँच बनाई, जिसके बाद सर्च दस्ते ने पीड़ित को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात मेडिकल दस्ते ने घायल व्यक्ति को त्वरित प्राथमिक उपचार (Primary Health Treatment – PHT) प्रदान किया।

Rapid Response Team of SSB Showcases Disaster Relief Skills in Malbazar

इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय बलकर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का मूल्यांकन करना और आमजन के जीवन को सुरक्षित रखने हेतु उनकी तैयारी को और मजबूत करना था।

Rapid Response Team of SSB Showcases Disaster Relief Skills in Malbazar

DIG श्री हृषीकेश शर्मा ने RRT टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा,

“सशस्त्र सीमा बल का यह अभ्यास आपदा प्रबंधन में हमारी तैयारियों को दर्शाता है। इस तरह की कार्यवाही से न केवल बलकर्मी प्रशिक्षित होते हैं बल्कि आमजन को भी बल पर विश्वास और भरोसा मिलता है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और उपस्थित बलकर्मियों ने आपसी समन्वय और तत्परता बनाए रखने की शपथ ली।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bp batam batam breaking news pt galang bumi industri dan bp batam teken nota kesepakatan pengembangan psn admincn 29 oktober 2026 chanel nusantara.. Egr vs gold etf : core difference the biggest difference in the egr vs gold etf comparison is ownership structure..