SSB Distributes Relief to 50 Disaster-Affected Families in Saraj, Mandi; Dr. Sadhana Thakur Lauds the Effort | मंडी के सराज में सशस्त्र सीमा बल ने आपदा पीड़ित 50 परिवारों को दी राहत, डॉ. साधना ठाकुर ने की प्रशंसा

SSB Distributes Relief to 50 Disaster-Affected Families in Saraj, Mandi; Dr. Sadhana Thakur Lauds the Effort

मंडी के सराज में सशस्त्र सीमा बल का राहत कार्य, 50 परिवारों को तिरपाल वितरित

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 12 जुलाई 2025 – प्राकृतिक आपदा से प्रभावित मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांवों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अपनी मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए 50 चिन्हित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की। दूरसंचार प्रशिक्षण केन्द्र, सशस्त्र सीमा बल, कसुम्पटी की टीम ने लेह थाच, लम्बा थाच और थुनाग गांवों के अंतिम बिंदु तक पहुँचकर आपदा में पीड़ित परिवारों को तिरपाल वितरित किए।

SSB Distributes Relief to 50 Disaster-Affected Families in Saraj, Mandi; Dr. Sadhana Thakur Lauds the Effort

इस पुनीत कार्य का आयोजन लेह थाच के प्रधान श्री तेज सिंह और थुनाग के प्रधान श्री धनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही पूर्व मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की धर्मपत्नी, डॉ. साधना ठाकुर की, जिन्होंने स्वयं ग्रामीणों से बातचीत की और सशस्त्र सीमा बल की इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

डॉ. साधना ठाकुर ने कहा,

“सशस्त्र सीमा बल ने जिस तरह दुर्गम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी राहत सामग्री पहुँचाई है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।”

SSB Distributes Relief to 50 Disaster-Affected Families in Saraj, Mandi; Dr. Sadhana Thakur Lauds the Effort

दूरसंचार प्रशिक्षण केन्द्र, कसुम्पटी (SSB) की टीम ने स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। ग्रामीणों ने इस सहायता के लिए सशस्त्र सीमा बल और डॉ. साधना का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि इन गांवों में हाल ही में हुई भूस्खलन और भारी वर्षा के कारण कई घरों को नुकसान पहुँचा है, जिससे सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में सशस्त्र सीमा बल का यह कदम आपदा राहत कार्यों में एक अहम योगदान माना जा रहा है।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Baca selengkapnya read more about sekolah terintegrasi merah putih di rempang, investasi sdm untuk masa depan anak hinterland. .ebola outbreak the cdc said monday it is preparing to restrict entry for travelers arriving from parts of central africa where an ebola outbreak has been.