India-Nepal Border Coordination Meeting Held at 09 Bn SSB, Balrampur | 09वीं वाहिनी बलरामपुर में भारत-नेपाल सीमा समन्वय बैठक सम्पन्न

India-Nepal Border Coordination Meeting Held at 09 Bn SSB, Balrampur

India-Nepal Border Coordination Meeting Held at 09 Bn SSB, Balrampur

सीमा पार तस्करी, मानव तस्करी और अतिक्रमण पर लगेगा अब लगाम!

बलरामपुर, 30 जून 2025: भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के लिए 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर में एक बेहद अहम और हाईलेवल समन्वय बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में भारत और नेपाल दोनों देशों के सीनियर सुरक्षा अधिकारी आमने-सामने बैठे और सीमा पर बढ़ती चुनौतियों का मिलकर समाधान तलाशा।

India-Nepal Border Coordination Meeting Held at 09 Bn SSB, Balrampur

बैठक में इन बड़े मुद्दों पर लगी मुहर:

नो मैन्स लैंड पर अवैध कब्जा खत्म करने की तैयारी!

सीमा के बीचों-बीच मौजूद नो मैन्स लैंड पर हो रही अवैध खेती और अतिक्रमण को जड़ से खत्म करने का फैसला लिया गया। दोनों देशों की टीमें मिलकर इस पर सख्त कार्रवाई करेंगी।

तीसरे देश के नागरिकों की घुसपैठ पर सख्त पहरा!

अब कोई भी बाहरी नागरिक बिना दस्तावेज के सीमा लांघने की कोशिश करेगा तो तुरंत होगी कार्रवाई।

गुप्त सूचनाओं का रियल टाइम आदान-प्रदान!

तस्करी, अपराध और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी अब तुरंत दोनों पक्षों में साझा की जाएगी।

जरवा-कोइलाबास व्यापार मार्ग पर कसा शिकंजा!

व्यापार और ट्रांजिट मार्ग को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए नई गाइडलाइंस पर सहमति बनी। अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी और व्यापारियों को राहत मिलेगी।

संयुक्त ऑपरेशन में तेजी!

अब सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षा बल एक साथ गश्त और तलाशी अभियान चलाएंगे। इससे अपराधियों की अब खैर नहीं!

मानव तस्करी और अपहरण पर जीरो टॉलरेंस!

सीमा से हो रही मानव तस्करी, बच्चों और महिलाओं के अपहरण जैसी घटनाओं को रोकने के लिए दोनों देश मिलकर सख्त कदम उठाएंगे।

कौन-कौन रहे शामिल?

India-Nepal Border Coordination Meeting Held at 09 Bn SSB, Balrampur

भारत की तरफ से:

श्री मनोरंजन कुमार पाण्डेय, कमांडेंट, 09वीं वाहिनी श्री संजय कुमार, कमांडेंट, 50वीं वाहिनी श्री कुमुद रंजन, द्वितीय कमान अधिकारी, 09वीं वाहिनी श्री हेमंत कुमार, उप कमांडेंट, 09वीं वाहिनी श्रीमती नैन्सी सिंगला, उप कमांडेंट, 09वीं वाहिनी श्री सौरभ पाण्डेय, सहायक कमांडेंट (संचार), 09वीं वाहिनी श्री प्रिंस कुमार, सहायक कमांडेंट, 09वीं वाहिनी

नेपाल की तरफ से:

श्री मनोज कुमार धितल, पुलिस अधीक्षक, 29वीं वाहिनी एपीएफ, डांग, नेपाल श्री ईश्वरी दत्त भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक, 29वीं वाहिनी एपीएफ, डांग, नेपाल

09वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री मनोरंजन कुमार पाण्डेय ने कहा,

“सीमा की सुरक्षा सिर्फ फिजिकल बैरियर से नहीं होती, बल्कि दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और तालमेल से होती है। यह बैठक सीमा पर अमन-चैन बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम है। हम मिलकर हर तरह के अपराध और तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाएंगे।”

अब साफ है — सीमा पर ना कोई अवैध कब्जा, ना तस्करी, ना मानव तस्करी!

भारत और नेपाल के सुरक्षा बल एक साथ, हर चुनौती का सामना करने को तैयार!

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pemko batam breaking news walikota batam buka rapat koordinasi pendapatan daerah wilayah se sumatera admincn 2 oktober 2025 chanelnusantara.. Why it’s trending : investors and consumers are watching crude oil today closely because global supply dynamics are shifting fast..