62 Bn SSB, Bhinga Celebrates 12th Raising Day with Great Enthusiasm | 62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा ने 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

62 Bn SSB, Bhinga Celebrates 12th Raising Day with Great Enthusiasm

62 Bn SSB, Bhinga Celebrates 12th Raising Day with Great Enthusiasm

62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा ने 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

भिनगा, 1 जुलाई 2025: 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा ने अपना 12वां स्थापना दिवस गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वाहिनी परिसर में दिनभर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, सैनिक सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बल के अधिकारियों, जवानों, संदीक्षा सदस्यों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

62 Bn SSB, Bhinga Celebrates 12th Raising Day with Great Enthusiasm | 62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा ने 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

इस शुभ अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा —

“62वीं वाहिनी ने पिछले 12 वर्षों में न केवल सीमा सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि आंतरिक सुरक्षा, चुनाव ड्यूटी, जन-जागरूकता अभियान और नागरिक कल्याण कार्यक्रमों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि हम देश सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी हैं।”

62 Bn SSB, Bhinga Celebrates 12th Raising Day with Great Enthusiasm

भव्य सांस्कृतिक संध्या

शाम को आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समूचे माहौल को और भी रंगारंग बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक भिनगा श्रीमती इंद्राणी वर्मा रहीं। साथ ही श्री वी. विक्रमन, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय एसएसबी लखीमपुर खीरी, श्री राकेश धर द्विवेदी, जिला जज भिनगा, श्री धनराज मीना, डीएफओ भिनगा, डॉ. के.डी. गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भिनगा, एवं श्री रणविजय सिंह, भाजपा महामंत्री भिनगा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

62 Bn SSB, Bhinga Celebrates 12th Raising Day with Great Enthusiasm

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों और जवानों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी आमंत्रित अतिथियों, अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों के लिए “बड़ा खाना” (सामूहिक भोज) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आत्मीयता के साथ सहभागिता की।

62 Bn SSB, Bhinga Celebrates 12th Raising Day with Great Enthusiasm

इस विशेष मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी श्री ललेंद्र रत्नाकर, उप-कमांडेंट श्री निरूपेश कुमार, उप-कमांडेंट श्री सोनू कुमार, अन्य अधिकारीगण, बल के जवान, संदीक्षा सदस्य एवं उनके परिजन भी उपस्थित रहे, जिससे समारोह की भव्यता और गरिमा और अधिक बढ़ गई।

स्थापना दिवस के अवसर के कुछ खास पल कैमरे में कैद किए गए, जो अवलोकन हेतु संलग्न किए जा रहे हैं।

62 Bn SSB, Bhinga Celebrates 12th Raising Day with Great Enthusiasm

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Balita 2,5 tahun jadi sorotan admincn 30 oktober 2026 pemko batam batam breaking news pjs pemerhati jurnalis siber diskominfo kota batam siap mendukung pelaksanaan rakernas pjs ke 3 di batam admincn. Why gold prices change in india complete market guide..