SSB Athletes Bring Glory at World Police and Fire Games 2025 — Gold for Nitu, Bronze for Sabita in USA

SSB Athletes Bring Glory at World Police and Fire Games 2025 — Gold for Nitu, Bronze for Sabita in USA

2 जुलाई 2025: एसएसबी की महिला खिलाड़ियों ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में रचा इतिहास — नीतू को स्वर्ण, सबिता रामचियारी को कांस्य पदक

नई दिल्ली: अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित World Police And Fire Games 2025 में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और बल का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

नीतू ने कुश्ती (Wrestling) में स्वर्ण पदक 🥇 जीता, जबकि सबिता रामचियारी ने ताइक्वांडो (Taekwondo) में कांस्य पदक 🥉 हासिल कर एसएसबी और देश का तिरंगा गौरव से ऊँचा कर दिया।

SSB Athletes Bring Glory at World Police and Fire Games 2025 — Gold for Nitu, Bronze for Sabita in USA

इस अद्भुत उपलब्धि पर एसएसबी के महानिदेशक, श्री अमृत मोहन प्रशाद और बल के समस्त अधिकारी एवं जवानों ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

महानिदेशक ने अपने संदेश में कहा —

“यह एसएसबी के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। नीतू और सबिता ने न केवल बल का बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि एसएसबी की खेल प्रतिभा और अनुशासन का प्रतीक है। बल सदैव अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

यह उपलब्धि दिखाती है कि एसएसबी के जवान और खिलाड़ी न केवल सीमाओं की सुरक्षा में बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भी उत्कृष्टता की मिसाल कायम कर रहे हैं।

सशस्त्र सीमा बल खेल प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत बल के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

We are the only window cleaning company to offer these lowest prices, best benefits, promotions & ironclad guaranties. Menurut richard, pptsb sektor kavling lama sudah berusia 30 tahun pasti sudah banyak berbuat untuk kemajuan pptsb dan provinsi kepri..