Empowering Border Youth: SSB’s Beekeeping Training Program Graduation | सीमावर्ती युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Empowering Border Youth: SSB’s Beekeeping Training Program Graduation

Empowering Border Youth: SSB’s Beekeeping Training Program Graduation

सीमावर्ती युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

संतलाबाड़ी (फालाकाटा), 09 फरवरी 2025 – सशस्त्र सीमा बल (SSB) के नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 53वीं वाहिनी, सिमलाबाड़ी-फालाकाटा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के 30 बेरोजगार युवाओं और युवतियों के लिए आयोजित 15 दिवसीय वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन किया गया। यह प्रशिक्षण संस्कार वेलफेयर एकेडमी, कुमारग्रामद्वार (अलीपुरद्वार), पश्चिम बंगाल के सहयोग से संचालित किया गया था।

Empowering Border Youth: SSB’s Beekeeping Training Program Graduation

समापन समारोह में महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, स.सी.बल सिलीगुड़ी श्री सुधीर कुमार, उप-महानिरीक्षक, स.सी.बल, जलपाईगुड़ी श्री हृषीकेश शर्मा, कार्यवाहक कमांडेंट, 53वीं वाहिनी श्री धीरज कुमार, द्वितीय-कमान-अधिकारी, सीमांत मुख्यालय श्री नवीन कुमार रॉय, संस्कार वेलफेयर अकादमी की सेक्रेटरी श्रीमती रिया रॉय, प्रशिक्षकगण एवं बल के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Empowering Border Youth: SSB’s Beekeeping Training Program Graduation

समारोह को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक श्री सुधीर कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं का हौसला बढ़ाते हुए स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे शहद का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा सके।

उन्होंने बक्सा टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले औषधीय पौधों और उनमें मौजूद अमृत (Nectar) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाले शहद के उत्पादन से प्रशिक्षु स्थानीय और राष्ट्रीय बाजारों में अपनी जगह बना सकते हैं, जिससे उनके लिए एक नया रोजगार का अवसर सृजित होगा।

Empowering Border Youth: SSB’s Beekeeping Training Program Graduation

समारोह के अंत में सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे वे अपने इस नव अर्जित कौशल को आगे बढ़ा सकें और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।

Empowering Border Youth: SSB’s Beekeeping Training Program Graduation

सशस्त्र सीमा बल न केवल सीमा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि सीमावर्ती नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी प्रतिबद्ध है। मधुमक्खी पालन जैसा वैज्ञानिक और लाभदायक कौशल युवाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाएगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगा।

इस पहल से सीमावर्ती युवाओं में नए जोश और आत्मनिर्भरता की भावना जगी है। आने वाले समय में यह प्रयास उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Rakernas pjs ke 3 di batam admincn 30 oktober 2026 bp batam batam breaking news pt galang bumi industri dan bp batam teken nota kesepakatan pengembangan psn admincn 29 oktober 2026. Gold prices markets.