BSF Officer Hridesh Kajla Creates History as First CAPF to Complete Ironman Triathlon | Ironman Triathlon में BSF के हरीश काजला ने रचा इतिहास, CAPF के पहले अधिकारी ने किया देश का नाम रोशन

BSF Officer Hridesh Kajla Creates History as First CAPF to Complete Ironman Triathlon

BSF Officer Hridesh Kajla Creates History as First CAPF to Complete Ironman Triathlon

Ironman Triathlon में BSF के हरीश काजला ने रचा इतिहास, CAPF का पहला अधिकारी बन किया देश का नाम रोशन

देश की सीमाओं की सुरक्षा में तत्पर BSF के असिस्टेंट कमांडेंट हरीश काजला ने अपनी अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से एक ऐसा इतिहास रच दिया, जो CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के सभी जवानों के लिए प्रेरणादायक मिसाल बनेगा। हरीश काजला Ironman Triathlon जैसी बेहद कठिन और थकाऊ चुनौती को पूरा करने वाले पहले CAPF अधिकारी बन गए हैं, जिससे BSF और भारत का नाम दुनिया में चमक उठा है।

कोपेनहेगन में तिरंगा लहराते हुए बनाया रिकॉर्ड

कोपेनहेगन, डेनमार्क में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में काजला ने 3.8 किलोमीटर की तैराकी, 180 किलोमीटर की साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर की मैराथन दौड़ को 12 घंटे 42 मिनट 25 सेकंड में पूरा किया। यह उपलब्धि उस जज़्बे को दिखाती है, जो एक भारतीय सैनिक के दिल में अपने देश के लिए होता है। BSF ने सोशल मीडिया पर काजला की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह फिनिश लाइन पर भारतीय तिरंगा, BSF और NSG का झंडा लहराते हुए गर्व के साथ खड़े दिखाई दिए। यह दृश्य हर भारतीय के दिल को गर्व से भर देने वाला था।

Ironman Challenge: हिम्मत, हौसला और मेहनत की पराकाष्ठा

Ironman Triathlon को दुनिया की सबसे कठिन प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है, जिसमें शारीरिक और मानसिक दोनों ही प्रकार की जबरदस्त सहनशक्ति की आवश्यकता होती है। इस चैलेंज में तीन बेहद कठिन इवेंट्स का संयोजन होता है – 3.8 किलोमीटर तैराकी, 180 किलोमीटर साइकिलिंग और फिर 42.2 किलोमीटर की पूरी मैराथन दौड़। BSF के अनुसार, इस बार 35-39 आयु वर्ग के पुरुषों के लिए कट-ऑफ समय 15 घंटे 45 मिनट रखा गया था, जिसे हरीश काजला ने कई घंटे पहले पूरा कर दिखाया।

देश के जवानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हरीश काजला

हरीश काजला की यह उपलब्धि CAPF के सभी जवानों के लिए एक नया मील का पत्थर है। 2012 में BSF में शामिल हुए काजला इस समय NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) में प्रतिनियुक्ति पर हैं और आतंकवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने सभी सशस्त्र बलों के जवानों को यह संदेश दिया है कि हिम्मत और मेहनत से हर कठिन चुनौती को पार किया जा सकता है।

हरीश काजला का यह साहसिक कदम देश की सुरक्षा में लगे हर सैनिक के मनोबल को बढ़ाने वाला है। Ironman Triathlon की यह शानदार सफलता न केवल BSF बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है।

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Breaking news batam hukum kriminal pengembangan penanganan kasus narkoba, bareskrim polri amankan 11 unit kendaraan di batam admincn 15 agustus 2026 chanelnusantara.. Us threatens south sudan with sanctions.