BSF Launches All-Women Clean Ganga Campaign from Devprayag | BSF ने देवप्रयाग संगम से शुरू किया स्वच्छ गंगा अभियान, पहली महिला टीम करेगी 2500 किलोमीटर की यात्रा

BSF Launches All-Women Clean Ganga Campaign from Devprayag

BSF Launches All-Women Clean Ganga Campaign from Devprayag

BSF ने देवप्रयाग संगम से शुरू किया स्वच्छ गंगा अभियान, पहली महिला टीम करेगी 2500 किलोमीटर की यात्रा

देवप्रयाग संगम से शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में एक ऐतिहासिक पहल के तहत 53 दिवसीय “ऑल वुमेन गंगा रिवर अभियान-2024” का शुभारंभ हुआ। BSF के महानिरीक्षक (IG) राजा बाबू ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की, जिसमें BSF की 20 महिला जवान शामिल हैं, जिन्होंने इस अभियान के लिए छह हफ्तों का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

महिला सशक्तिकरण और गंगा की स्वच्छता का संदेश

2500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए, यह अभियान गंगासागर तक जाएगा। IG राजा बाबू ने इस अवसर पर कहा कि यह भारत की पहली महिला टीम है जो इस तरह के साहसिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, गंगा की स्वच्छता और उसके अविरल प्रवाह के प्रति जागरूकता फैलाना है।

अभियान का व्यापक प्रभाव: नई पीढ़ी को मिलेगा संदेश

इस ऐतिहासिक नौकायन अभियान की अगुवाई कर रहीं BSF की सब-इंस्पेक्टर प्रिया मीणा ने बताया कि यात्रा के दौरान यह टीम 43 नगरों में “स्वच्छ गंगा, अविरल गंगा” का संदेश देगी, जिससे नई पीढ़ी में गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यह अभियान 24 दिसंबर तक चलेगा और उम्मीद है कि यह गंगा नदी की सफाई के लिए जन-जन को प्रेरित करेगा।

BSF की यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है बल्कि गंगा की महत्ता और उसके संरक्षण के प्रति एक सशक्त संदेश है।

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Breaking news batam aksi sosial menjelang rakernas iii, pjs kepri gelar donor darah dan berbagi sembako admincn 23 oktober 2026 chanel nusantara.. Const neutrallines=["gold prices remain range bound as markets closely monitor support and resistance levels..