80वां स्वतंत्रता दिवस: सीमांत मुख्यालय SSB लखनऊ में शान से फहराया गया तिरंगा, उत्कृष्ट बलकर्मी सम्मानित

सीमांत मुख्यालय SSB लखनऊ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। IG मीनू चौधरी ने ध्वजारोहण किया और उत्कृष्ट बलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

सीमांत मुख्यालय SSB लखनऊ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। IG मीनू चौधरी ने ध्वजारोहण किया और उत्कृष्ट बलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। देशभर में मनाए जा रहे 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB), लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में अधिकारियों, बलकर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Subscribe
सीमांत मुख्यालय SSB लखनऊ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। IG मीनू चौधरी ने ध्वजारोहण किया और उत्कृष्ट बलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

समारोह की शुरुआत श्रीमती मीनू चौधरी, भा.पु.से., महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं बलकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

सीमांत मुख्यालय SSB लखनऊ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। IG मीनू चौधरी ने ध्वजारोहण किया और उत्कृष्ट बलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर महानिरीक्षक महोदया ने बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण एवं हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही, जवानों को महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल का संदेश सुनाया गया, जिसमें राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति निरंतर समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया गया।

80वां स्वतंत्रता दिवस: सीमांत मुख्यालय SSB लखनऊ में शान से फहराया गया तिरंगा, उत्कृष्ट बलकर्मी सम्मानित
सीमांत मुख्यालय SSB लखनऊ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। IG मीनू चौधरी ने ध्वजारोहण किया और उत्कृष्ट बलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले बलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बलकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में बलकर्मियों द्वारा शानदार देशभक्ति बैंड प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत बैंड की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम एवं उत्साह से भर दिया।

सीमांत मुख्यालय SSB लखनऊ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। IG मीनू चौधरी ने ध्वजारोहण किया और उत्कृष्ट बलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

समारोह ने एक बार फिर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सशस्त्र सीमा बल के समर्पण को प्रदर्शित किया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं बलकर्मियों ने देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया।

जय हिंद! 🇮🇳

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Where can i find the ipl 2026 schedule ?. Free link in bio pages (with dr68+ backlink) via biolinker. 429 too many requests.