SSB लखनऊ को मिली नई कमान: IPS अधिकारी श्रीमती मीनू चौधरी ने महानिरीक्षक का पदभार संभाला, सीमा सुरक्षा और जवानों के कल्याण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

SSB Lucknow: IPS अधिकारी श्रीमती मीनू चौधरी ने महानिरीक्षक का पदभार संभाला, सीमा सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा

SSB Lucknow: IPS अधिकारी श्रीमती मीनू चौधरी ने महानिरीक्षक का पदभार संभाला, सीमा सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा

लखनऊ, 22 जुलाई 2026 | JawanTimes.com

सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सीमांत मुख्यालय, लखनऊ को नई नेतृत्व क्षमता मिली है। भारतीय पुलिस सेवा (AGMUT) 2000 बैच की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती मीनू चौधरी (IPS) ने बुधवार को महानिरीक्षक (Inspector General), सीमांत मुख्यालय, लखनऊ का पदभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही सीमांत मुख्यालय में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

SSB Lucknow: IPS अधिकारी श्रीमती मीनू चौधरी ने महानिरीक्षक का पदभार संभाला, सीमा सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती मीनू चौधरी ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली तथा गार्ड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने सीमांत मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा संचालन प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीमांत मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Subscribe youtube

लगभग 25 वर्षों का समृद्ध प्रशासनिक एवं पुलिसिंग अनुभव

श्रीमती मीनू चौधरी भारतीय पुलिस सेवा की वर्ष 2000 बैच की अधिकारी हैं। SSB में वर्तमान दायित्व संभालने से पूर्व वे मिजोरम पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक (खुफिया) के पद पर कार्यरत थीं।

अपने लगभग ढाई दशक के सेवाकाल में उन्होंने दिल्ली पुलिस एवं भारत सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, कार्मिक प्रशासन, सुरक्षा प्रबंधन तथा खुफिया तंत्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

SSB Lucknow: IPS अधिकारी श्रीमती मीनू चौधरी ने महानिरीक्षक का पदभार संभाला, सीमा सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिल चुके हैं कई प्रतिष्ठित सम्मान

श्रीमती मीनू चौधरी को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए वर्ष 2017 में पुलिस पदक (Meritorious Service Medal) से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक, सीपी कमेंडेशन डिस्क (ऑपरेशनल ड्यूटी)-2023 तथा सीपी कमेंडेशन डिस्क (प्रशासनिक ड्यूटी)-2024 सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

सीमा सुरक्षा और जवानों का कल्याण होगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती मीनू चौधरी ने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, सीमा पार अपराधों की रोकथाम, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय तथा SSB अधिकारियों एवं जवानों का कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सीमांत मुख्यालय, लखनऊ के सभी अधिकारी एवं जवान अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र सेवा के अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते रहेंगे।

SSB Lucknow: IPS अधिकारी श्रीमती मीनू चौधरी ने महानिरीक्षक का पदभार संभाला, सीमा सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा

सीमांत मुख्यालय, लखनऊ के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने श्रीमती मीनू चौधरी का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सीमा सुरक्षा, जनसहभागिता, आधुनिक सीमा प्रबंधन तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल होंगी।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

After 'dhurandhar', ace action team reunites for salman khan and vamshi paidipally's eid 2027 film | hindi movie news. How to teach scissor cutting skills to preschoolers ?.