36 Bn SSB Gezing Presents “Svayamsiddha” Booklet | 36वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गेजिंग ने “स्वयंसिद्धा” पुस्तिका भेंट की

36 Bn SSB Gezing Presents "Svayamsiddha" Booklet

36 Bn SSB Gezing Presents “Svayamsiddha” Booklet

जवान टाइम्स, सोरेंग, सिक्किम – 27 मई 2024: 36वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गेजिंग के कमांडेंट श्री अजीत मोहन ने आज सिक्किम प्रशासनिक सेवा की जिलाधिकारी श्रीमती यिशेय डी. योंगडा और सिक्किम पुलिस सेवा के पुलिस अधीक्षक श्री नकुल प्रधान को बल की स्थापना के 60वें वर्षगांठ के अवसर पर प्रकाशित पुस्तिका “स्वयंसिद्धा” भेंट की।

36 Bn SSB Gezing Presents "Svayamsiddha" Booklet

इस पुस्तिका में बल में महिलाओं के योगदान, भूमिका एवं सशक्तिकरण को दर्शाया गया है। सशस्त्र सीमा बल, महिलाओं को शामिल करने वाला पहला सशस्त्र बल होने का गौरव प्राप्त करता है। इस पुस्तिका में भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा पर तैनाती और कार्य प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई है।

36 Bn SSB Gezing Presents "Svayamsiddha" Booklet

“मेरी लाइफ” कार्यक्रम के अंतर्गत योगा अभ्यास का आयोजन

इसी दिन, 36वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गेजिंग द्वारा “मेरी लाइफ” कार्यक्रम के अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय के मंदिर प्रांगण और सभी सीमा चौकियों के कैंपस एरिया में योगा अभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी बलकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस संदर्भित कार्यक्रम के छायाचित्र नीचे हैं:

इस तरह के कार्यक्रम बलकर्मियों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और बल की एकता और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Rotterdam bp batam. How indian households protect savings during inflationfaqs about digital gold vs physical gold indiais digital gold safe in india ?.