Minor Girl Escapes Domestic Work in Nepal, Stopped at SSB Checkpost, Panitanki Rehabilitated by NGO | नेपाल से घरेलू कार्य से भागी नाबालिग, एसएसबी चेकपोस्ट, पानीटंकी पर रोकी गई, NGO ने पुनर्वास किया

Minor Girl Escapes Domestic Work in Nepal, Stopped at SSB Checkpost, Panitanki

Minor Girl Escapes Domestic Work in Nepal, Stopped at SSB Checkpost, Panitanki

जवान टाइम्स, पानीटंकी: दिनांक 13.06.24 को लगभग 0800 बजे, 41वीं वाहिनी रानीडंगा के अंतर्गत ट्रैड एंड ट्रांजिट रूट पानीटंकी पर एक नाबालिग लड़की (उम्र लगभग-13 वर्ष) को चेकपोस्ट पर तैनात BIT (एसएसबी) टीम, 41 वाहिनी SSB रानीडंगा ने उस दौरान रोका जब वह नेपाल से भारत प्रवेश का प्रयास कर रही थी।

संदेह हुआ तो उससे पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि लगभग 4 महीने पहले एक नेपाली व्यक्ति ने उसे नेपाल में अच्छी शिक्षा और देखभाल की पेशकश की थी और उसे नेपाल ले गया था।

जहां उससे किसी के घर में घरेलू काम कराया जाता था। तथा उसने यह भी बताया कि उसे उसके माता पिता व निवास स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

नेपाल में जिस घर में घरेलू कार्य करती थी उस घर में वह अकेली होने के कारण वहां से भाग कर आई है। उक्त नाबालिग के पुनर्वास हेतु NGO Tiny Hand और AHTU रानीडंगा को मामले से अवगत कराया गया सूचनानुसार NGO Tiny Hand और AHTU रानीडंगा एसएसबी चेकपोस्ट पानीटंकी पहुंचे तथा नाबालिग के बेहतर पुनर्वास हेतु थाना खोरीबाड़ी पश्चिम बंगाल के माध्यम से उक्त नाबालिग सेल्टर होम को सुपुर्द कर दिया गया है।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Breaking news batam pemko batam keluarga besar pk ntt kota batam apresiasi kepedulian pemerintah kota batam terhadap bencana flores ntt admincn 22 agustus 2026 chanelnusantara.. Oil prices surge after us iran war tensions escalate, raising fears of supply disruption and higher petrol prices in india as global energy markets react..