17वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल फालाकाटा द्वारा सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी के अंतर्गत आने वाली सभी इकाइयों के कार्मिकों के लिए “सॉफ्ट स्किल्स” कार्यशाला का आयोजन 17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill

17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill​
17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill

17वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल फालाकाटा द्वारा सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी के अंतर्गत आने वाली सभी इकाइयों के कार्मिकों के लिए “सॉफ्ट स्किल्स” पर दिनाँक 18 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill​
17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill

जिसका दिनांक 25 जनवरी 2024 को श्री सुधीर कुमार महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी की उपस्थिति में विधिवत समापन किया गया। जिसमे सीमान्त के अंतर्गत आने वाली बिहार, सिक्किम और पश्चिम बंगाल राज्यों में पदस्थ बल की विभिन्न इकाइयों के अधीनस्थ/ अराजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया।

17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill​
17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill

महोदय ने बताया कि इसका उद्देश्य बल के कमांडरों को अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए मानवीय भावनाओं के प्रति और भी संवेदनशील और सजग बनाना है, जिससे कि वे न केवल अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना बेहतर टीम सामंजस्य के साथ कर सकें बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के साथ बंधुत्व के रिश्ते को भी प्रगाढ़ रख सकें।

17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill​
17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill

यह कार्यशाला कठिन परिस्थितियों एवं विभिन्न प्रकार की ड्यूटीयों में कार्य करते हुए बल के कमांडरों द्वारा अपने जवानों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने तथा ससमय उसे सुलझाने में भी मददगार साबित होगी।

17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill​
17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill

कार्यशाला में व्याख्यान देने के लिए बल के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ ही , शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा और प्रबंधन से जुडी क्षेत्र की नामचीन हस्तियों ने कार्यशाला के माध्यम से सशस्त्र सीमा बल के बलकर्मियों को जानकारी प्रदान की।

17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill​
17 Bn SSB Falakata a workshop on Soft skill

इस अवसर पर श्री शिवदयाल उपमहानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सिलिगुड़ी,श्री हृषिकेश शर्मा , उपमहानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय जलपाईगुड़ी ,श्री संजय त्रिपाठी, कमान्डेंट 17 वी वाहिनी ,श्री विजय सिंह कमांडेंट 53 वी वाहिनी,श्री पवन कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 34वीं वाहिनी, श्री ललित शाह, सेकेंड इन कमांड 46वीं वाहिनी, क्षेत्रक मुख्यालय जलपाईगुड़ी, तथा अन्य अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारी एवम बल के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Cars cuisine music. Read more 11/22/2026kidde smoke detector, aa battery powered, 20sdr, 1…help protect your home and family with the kidde 20sdr smoke detector with aa battery..