03 days beekeeping training organized by 53 Bn SSB in collaboration with Krishi Vigyan Kendra Pundibari, Cooch-Bihar । 53 वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा “कृषि विज्ञानं केंद्र पुण्डीबारी, कूच-बिहार” के सहयोग से 03 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण आयोजित किया गया

03 days beekeeping training organized by 53 Bn SSB in collaboration with Krishi Vigyan Kendra Pundibari, Cooch-Bihar

03 days beekeeping training organized by 53 Bn SSB in collaboration with Krishi Vigyan Kendra Pundibari, Cooch-Bihar

जवान टाइम्स: 53 वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा “कृषि विज्ञानं केंद्र पुण्डीबारी, कूच-बिहार” के सहयोग से दिनांक 29.02.2024 से लेकर दिनांक 02.03.2024 तक 53 वीं वाहिनी के 16 कार्मिकों के लिए 03 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण आयोजित किया गया I यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 दिन 53वीं वाहिनी के प्रांगण में आयोजित किया गया एवं प्रायोगिक सत्रों का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, पुण्डीबारी के प्रांगण में किया गया।

03 days beekeeping training organized by 53 Bn SSB in collaboration with Krishi Vigyan Kendra Pundibari, Cooch-Bihar
03 days beekeeping training organized by 53 Bn SSB in collaboration with Krishi Vigyan Kendra Pundibari, Cooch-Bihar

श्री विजय सिंह, कमांडेंट, 53 वीं वाहिनी द्वारा इस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया और कीटविज्ञान के विशेषज्ञ डॉक्टर सूरज सरकार को सम्मानित किया गया ।

03 days beekeeping training organized by 53 Bn SSB in collaboration with Krishi Vigyan Kendra Pundibari, Cooch-Bihar

प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को मधुमक्खी प्रजातियों के महत्वपूर्ण प्रकार, मधुमक्खियों का जीवन चक्र और जाति व्यवस्था, मधुमक्खियों का व्यवहार और अनुकूलन, मधुमक्खी बक्से के विभिन्न भाग, मधुमक्खी पालन के विभिन्न उपकरण, मधुमक्खियों के प्राकृतिक शत्रु और उनका प्रबंधन, मधुमक्खियों के कीट और उनका प्रबंधन, शहद निकालने की प्रक्रिया इत्यादि विषयों पर जानकारी दी गयी।

03 days beekeeping training organized by 53 Bn SSB in collaboration with Krishi Vigyan Kendra Pundibari, Cooch-Bihar

इस प्रशिक्षण के समापन समारोह के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, पुंडीबारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं निदेशक डॉक्टर विकाश रॉय, डॉ. सूरज सरकार, वरिष्ठ वैज्ञानिक अन्य प्रशिक्षकगण तथा 53वीं वाहिनी के कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Earn recurring commissions by referring others — completely free and simple to use on websites and social media. Equipment transport, power only, driveaway, farm equipment transport, car shipping company, trailer transport .