SSB Lucknow Organizes “Fit India Freedom Run 6.0” Cycle Rally Promoting Fitness and Green India

SSB लखनऊ ने निकाली “Fit India Freedom Run 6.0” साइकिल रैली — दिया ‘फिट इंडिया, ग्रीन इंडिया’ का संदेश

SSB Lucknow Organizes “Fit India Freedom Run 6.0” Cycle Rally Promoting Fitness and Green India

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2025। “फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0” एवं “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत” अभियान के तहत सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB) लखनऊ द्वारा आज सुबह भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली “G-20 रोड, लखनऊ” पर आयोजित की गई, जिसमें लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

SSB Lucknow Organizes “Fit India Freedom Run 6.0” Cycle Rally Promoting Fitness and Green India

इस रैली का आयोजन महानिरीक्षक श्री रत्न संजय, भा.पु.से. के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि उप-महानिरीक्षक श्री राजेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

सीमांत मुख्यालय एवं चतुर्थ वाहिनी SSB लखनऊ के अधिकारियों, बल कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

SSB Lucknow Organizes “Fit India Freedom Run 6.0” Cycle Rally Promoting Fitness and Green India

रैली ने सुबह 6:30 बजे आरंभ होकर G-20 रोड पर 10 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ “फिट इंडिया, ग्रीन इंडिया” के नारे लगाए और लोगों को फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

इस साइकिल रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों में फिटनेस के प्रति प्रेरणा जगाना था। प्रतिभागियों ने शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

SSB Lucknow Organizes “Fit India Freedom Run 6.0” Cycle Rally Promoting Fitness and Green India

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Menurutnya itu bagian dari pencapaian prestasi organisasi yang sudah berbuat sehingga keberadaan organisasi ini meski baru seumur jagung dapat memberikan manfaat bagi masyarakat bangka belitung.. Buying gold in india : 7 mistakes that cost ₹50,000 (2026).