लखनऊ में एसएसबी का भव्य सांस्कृतिक समारोह | 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति संध्या

SSB Lucknow Celebrates 79th Independence Day with a Grand Cultural Evening at Fun Mall

SSB Lucknow Celebrates 79th Independence Day with a Grand Cultural Evening at Fun Mall

79वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसबी लखनऊ ने मनाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

लखनऊ, 16 अगस्त 2025: स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), लखनऊ द्वारा आज संध्या फन मोल, लखनऊ में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।

SSB Lucknow Celebrates 79th Independence Day with a Grand Cultural Evening at Fun Mall

कार्यक्रम का शुभारंभ सीमांत मुख्यालय, एसएसबी लखनऊ के उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. एन.के. प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री विकास कुमार, कमांडेंट (संचार) श्री बपी दास, उप-कमांडेंट (संचार) श्री राजकुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) श्री सुनील कुमार सहित बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

SSB Lucknow Celebrates 79th Independence Day with a Grand Cultural Evening at Fun Mall

सांस्कृतिक संध्या की मुख्य आकर्षण रही एसएसबी बैंड दल की देशभक्ति धुनें, जिनकी गूंज ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। हर स्वर और ताल ने जहां श्रोताओं के हृदय को स्पंदित किया, वहीं सैनिकों के अनुशासन, समर्पण और त्याग का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने एसएसबी बैंड की शानदार प्रस्तुतियों की जोरदार तालियों से सराहना की और एक स्वर में देश की स्वतंत्रता, अखंडता एवं गरिमा की रक्षा का संकल्प लिया।

SSB Lucknow Celebrates 79th Independence Day with a Grand Cultural Evening at Fun Mall

यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव था, बल्कि यह राष्ट्र की सुरक्षा में लगे वीर जवानों के त्याग और समर्पण को भी जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त संदेश बन गया।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Contact usresidential window cleaningcontact uscommercial window cleaningcontact us window cleaning is our specialty !. Here’s the puzzle almost nobody in crypto is talking about : bitcoin mining hashrate just printed another all time high, even…. Image ai image.