SSB celebrated the 79th Independence Day with great enthusiasm at Lohia Park, Lucknow | लखनऊ के लोहिया पार्क में सशस्त्र सीमा बल ने 79वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

SSB celebrated the 79th Independence Day with great enthusiasm at Lohia Park, Lucknow

देशभक्ति के रंग में रंगा लोहिया पार्क, लखनऊ
लखनऊ, 15 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोहिया पार्क, लखनऊ में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

SSB celebrated the 79th Independence Day with great enthusiasm at Lohia Park, Lucknow
SSB celebrated the 79th Independence Day with great enthusiasm at Lohia Park, Lucknow

कार्यक्रम का शुभारंभ उप-महानिरीक्षक श्री राजेश ठाकुर ने किया।
समारोह में सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारी—कमांडेंट श्री हरिप्रकाश, कमांडेंट डॉ. ए.के. सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी श्री नवीन कुमार सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

SSB celebrated the 79th Independence Day with great enthusiasm at Lohia Park, Lucknow


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एसएसबी बैंड दल की देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियाँ रहीं। देशभक्ति की धुनों से पूरा वातावरण गूंज उठा और श्रोताओं में देशप्रेम की अलख जग गई। प्रत्येक स्वर और ताल ने न केवल दर्शकों के हृदयों को स्पंदित किया, बल्कि सैनिकों के अनुशासन, समर्पण और त्याग का संदेश भी दिया।

SSB celebrated the 79th Independence Day with great enthusiasm at Lohia Park, Lucknow


कार्यक्रम के समापन पर मौजूद नागरिकों ने एसएसबी बैंड की प्रस्तुतियों को जोरदार तालियों से सराहा और देश की स्वतंत्रता, अखंडता एवं गरिमा की रक्षा का संकल्प लिया।


संपूर्ण आयोजन पूरी तरह राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा और स्वतंत्रता दिवस का गौरवशाली संदेश जन-जन तक पहुँचा।

SSB celebrated the 79th Independence Day with great enthusiasm at Lohia Park, Lucknow

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The hausse retractable 2 story fire escape ladder is the perfect solution for ensuring the safety of you and your loved ones in case of an emergency.. Baca selengkapnya read more about polresta barelang tangkap pengecer pertalite, bagaimana dengan mafia bbm.