SSB Jawan Dies in Train Accident Days Before Wedding | शादी से पहले SSB जवान की दर्दनाक मौत, परिवार और होने वाली पत्नी में मातम

SSB Jawan Dies in Train Accident Days Before Wedding

SSB Jawan Dies in Train Accident Days Before Wedding

शादी से पहले SSB जवान की दर्दनाक मौत, परिवार और होने वाली पत्नी में मातम

भागलपुर, 23 नवंबर 2024

नाथनगर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने एक खुशहाल परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। बांका जिले के चमरेलीचक निवासी 32 वर्षीय SSB जवान उज्जवल कुमार चौधरी की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। उज्जवल की शादी 27 नवंबर को तय थी, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई।

हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर उज्जवल का शव बरामद हुआ। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। मधुसूदनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक की जेब से मिले मोबाइल के जरिए परिवार को घटना की सूचना दी।

उज्जवल के घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। घरवालों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल था। लेकिन जैसे ही यह खबर घर पहुंची, पूरा माहौल गमगीन हो गया। उज्जवल की होने वाली पत्नी को जब यह बात पता चली, तो वह रोते-रोते बेसुध हो गई।

होने वाली पत्नी ने उज्जवल का अंतिम बार चेहरा देखने की जिद की। परिजन उसे घटनास्थल पर लेकर गए, जहां उज्जवल का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। अपने होने वाले पति की यह हालत देखकर वह खुद को संभाल नहीं सकी और रेलवे ट्रैक पर ही दहाड़ मारकर रोने लगी।

उज्ज्वल की मंगेतर ने बताया कि शनिवार सुबह ही उनकी बात हुई थी और उज्ज्वल ने उनसे मिलने का वादा किया था। वह अपनी मां, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ भागलपुर में गंगा स्नान करने आई थीं। उज्ज्वल की मंगेतर का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मुझसे बहुत प्यार करता था। वह मुझे ऐसे अकेला कैसे छोड़ सकता है। एक बार उनका चेहरा देखने दो, वह बार-बार यही कह रही है।

वहीं, उज्ज्वल के चचेरे भाई भारद्वाज ने बताया कि शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और परिवार में खुशी का माहौल था। तीन दिन बाद ही शादी होनी थी। परिजनों के मुताबिक, उज्ज्वल ट्रेन में सवार होकर भागलपुर आ रहे थे। उन्होंने बताया था कि वह नाथनगर थाना के पास एक दांत के डॉक्टर के पास जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उज्ज्वल की मौत की खबर सुनकर उनके घर में मातम छा गया। परिवार वाले इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। उज्ज्वल के परिवार पर यह दूसरी बड़ी मुसीबत आई है। डेढ़ साल पहले ही उनके बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उज्ज्वल दो साल पहले ही एसएसबी में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में हुई थी। फिलहाल वह दानापुर में तैनात थे।

उज्जवल के परिवार और रिश्तेदारों ने हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन घर में मातम का माहौल छा गया। गांव में भी यह खबर फैलने से हर कोई स्तब्ध है।

जवान की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शादी से ठीक पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Kami juga meminta maaf jika sebelumnya saya berhalangan hadir menghadiri undangan pptsb sektor ini, semua itu karena padatnya kegiatan dan pekerjaan atau saat saya berada diluar daerah” ungkapnya.. Ecobeko provides insights on gold prices, markets, business trends and smart investment decisions to help you grow financially.