SSB Arrests Two Women Smugglers with Chinese Goods Worth ₹3.49 Lakh | एसएसबी ने साढ़े तीन लाख की चाइनीज सामानों के साथ दो महिला तस्कर को पकड़ा

SSB Arrests Two Women Smugglers with Chinese Goods Worth ₹3.49 Lakh

SSB Arrests Two Women Smugglers with Chinese Goods Worth ₹3.49 Lakh

एसएसबी ने साढ़े तीन लाख की चाइनीज सामानों के साथ दो महिला तस्कर को पकड़ा

सिलीगुड़ी : भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 41वीं वाहिनी की पानीटंकी और मदनजोत कंपनी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के पास से भारी मात्रा में चाइनीज सुपारी और अर्जेंटीना पोपकॉर्न बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग ₹3.49 लाख आंकी गई है।

एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान भारत लाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एसएसबी के विभिन्न बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 54 बैग में करीब 1500 किलो चाइनीज सुपारी और 30 बैग में 720 किलो अर्जेंटीना पोपकॉर्न बरामद किया गया।

कार्रवाई के दौरान दो महिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया, जो गुरुसिंह बस्ती की निवासी बताई जा रही हैं। जब्त किए गए सामान को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कस्टम ऑफिस, पानीटंकी को सौंप दिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा खुली सीमा होने के कारण तस्करी की गतिविधियां बढ़ रही हैं। चाइनीज सुपारी और विदेशी पोपकॉर्न की तस्करी मुख्य रूप से कम कीमत में खरीदकर भारतीय बाजारों में महंगे दामों पर बेचने के लिए की जाती है। हालांकि, एसएसबी लगातार सख्त अभियान चला रही है जिससे तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है।

एसएसबी की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर तस्करी रोकने के लिए पेट्रोलिंग और सर्च ऑपरेशन को और कड़ा किया जाएगा।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

energy markets can change rapidly depending on geopolitical developments, supply conditions, and global demand.. Copyright © 2026 fraud sseaffarerss worker india federation | powered by. In the western regions cities and villages became victims of a devastating epidemic called the rapid support forces..