SSB Jawans Prevent Major Fire Disaster in Kishanganj | SSB जवानों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, भीषण आग पर पाया काबू

SSB Jawans Prevent Major Fire Disaster in Kishanganj

SSB Jawans Prevent Major Fire Disaster in Kishanganj

SSB जवानों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, भीषण आग पर पाया काबू

किशनगंज: SSB की 12वीं वाहिनी के जवानों ने अपनी मुस्तैदी और साहसिक प्रयास से एक बड़े हादसे को टाल दिया। घटना 20 फरवरी 2025 की रात लगभग 12:10 बजे की है, जब SSB, किशनगंज की ‘ई’ समवाय, मोहामारी के जिम्मेदारी क्षेत्र में स्थित गांव मोहामारी मुखिया टोला वार्ड नंबर-01 में मो. नईमुद्दीन के घर के पास धान के पुवाल के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई।

SSB Jawans Prevent Major Fire Disaster in Kishanganj

जैसे ही इसकी सूचना मोहामारी समवाय को मिली, तुरंत समवाय से 10 जवानों की एक टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा सीमा चौकी कजला से 6 और जवान भी बचाव कार्य में जुट गए। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए आग को आस-पास के घरों तक फैलने से रोका और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने SSB जवानों की सराहना की और कहा कि यदि वे समय पर नहीं पहुंचते, तो आग विकराल रूप धारण कर सकती थी।

SSB Jawans Prevent Major Fire Disaster in Kishanganj

कमांडेंट बरजीत सिंह ने जवानों की इस साहसिक कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि SSB न केवल सीमा सुरक्षा बल्कि आपदा प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाती है। उनकी मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से आज एक बड़ा हादसा टल गया।

(© Jawan Times)

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Will open its door to proffessional and novice writers, bloggers and behaviourists, thus we’re not going to sell this domain name. The all new click generator instant automatic traffic. Clinton township t bone crash at hall road and partridge creek.