SSB 41st Battalion Arrests Smuggler with 204 Grams of Brown Sugar | एसएसबी 41 वाहिनी ने 204 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा

SSB 41st Battalion Arrests Smuggler with 204 Grams of Brown Sugar

SSB 41st Battalion Arrests Smuggler with 204 Grams of Brown Sugar

किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 41 वाहिनी की भातगांव कंपनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 204 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बनछाभिट्ठा क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से भारत में ड्रग्स की तस्करी करने की फिराक में हैं। इसी आधार पर भातगांव कंपनी ने भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ाते हुए बंगाल के आईएनबी क्षेत्र में जांच तेज कर दी। बीपी नंबर 100/3 के पास विशेष निगरानी अभियान चलाया गया, जहां 4.2 किलोमीटर दूर बनछाभिट्ठा इलाके में एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध को धर दबोचा।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोहम्मद अफान (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम बासमुनी, भातगांव, गलगलिया का निवासी है। उसके पास से 204 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और 680 रुपये नकद बरामद किए गए।

तस्कर को हिरासत में लेने के बाद एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे बंगाल के खोरीबाड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया।

भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन एसएसबी की मुस्तैदी से आए दिन तस्कर पकड़े जा रहे हैं। एसएसबी के जवानों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे देश की सुरक्षा और समाज को नशे से बचाने के लिए सतर्कता से काम कर रहे हैं।

👉 इस बड़ी कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है और एसएसबी की इस सफलता की हर तरफ सराहना की जा रही है।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Admincn 30 oktober 2026 pemko batam batam breaking news pjs pemerhati jurnalis siber diskominfo kota batam siap mendukung pelaksanaan rakernas pjs ke 3 di batam admincn 30 oktober 2026 bp batam batam breaking. Ethereum price today : sharp move shocks crypto traders worldwideby vipin gandhi • december 11, 2025 voice search answerethereum price today made a sudden, sharp move that shocked global traders..