NDRF Rescues Youth Drowning in Ganga – A Remarkable Act of Bravery and Promptness | गंगा में डूब रहे युवक को NDRF ने बचाया – बहादुरी और तत्परता की मिसाल

NDRF Rescues Youth Drowning in Ganga – A Remarkable Act of Bravery and Promptness

NDRF Rescues Youth Drowning in Ganga – A Remarkable Act of Bravery and Promptness


वाराणसी (उत्तर प्रदेश), दिनांक: 31 मई 2025: प्रातः काशी के मान मंदिर घाट पर स्नान कर रहे आर्यन सिंह, निवासी शिवपुर, वाराणसी, स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी की ओर बह गए और डूबने लगे। इस घटना के दौरान घाट पर उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया।

सौभाग्यवश, उस समय गंगा नदी में नियमित जल पेट्रोलिंग कर रही 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की टीम सतर्कता और तत्परता के साथ मौके पर मौजूद थी।

उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की टीम काशी के घाटों पर सतर्कता और संकल्प के साथ तैनात है, जो हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।

इसी कर्तव्यपालन के अंतर्गत, घटनास्थल पर तैनात एनडीआरएफ के साहसी और उच्च प्रशिक्षित बचावकर्मी, जो गंगा नदी में नियमित पेट्रोलिंग कर रहे थे, ने बिना किसी विलंब के नदी में छलांग लगाई। त्वरित प्रतिक्रिया और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए उन्होंने डूबते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस वीरतापूर्ण कार्य ने न केवल एक अमूल्य जीवन की रक्षा की, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि एनडीआरएफ न केवल आपदा प्रबंधन का प्रतीक है, बल्कि जनविश्वास और सुरक्षा का पर्याय भी है।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pemko batam breaking news walikota batam buka rapat koordinasi pendapatan daerah wilayah se sumatera admincn 2 oktober 2025 chanelnusantara.. Why smart investors are moving to gold etf.