IPS Daljit Singh Chaudhary, DG SSB, A Visit to 63 Bn SSB Barasat | दलजीत सिंह चौधरी, भा.पु.से. महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल के द्वारा 63वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बारासात का औपचारिक भ्रमण का विवरण ।

IPS Daljit Singh Chaudhary, DG SSB, A Visit to 63 Bn SSB Barasat

IPS Daljit Singh Chaudhary, DG SSB, A Visit to 63 Bn SSB Barasat

जवान टाइम्स : 14/04/2024 को आदरणीय श्री दलजीत सिंह चौधरी, भा.पु.से. महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल ने श्री सुधीर कुमार, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, सिलीगुडी के साथ 63वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बारासात का औपचारिक भ्रमण किया। इस दौरान श्री अशोक विश्वास कमांडेंट 63वीं वाहिनी ने महोदय का स्वागत किया एवम तत्पश्चात पावर प्वाइंट पर्जेंटेशन के माध्यम से वाहिनी के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की तथा विशेष सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

IPS Daljit Singh Chaudhary, DG SSB, A Visit to 63 Bn SSB Barasat

सैनिक सम्मेलन की शुरुआत एस.एस.बी शीर्षक गीत के साथ की गई। तत्पशचात श्री अशोक विश्वास, कमांडेंट 63वीं वाहिनी द्वारा महानिदेशक महोदय के बारे मे सैनिक सम्मेलन में उपस्थित सभी बलकर्मियों को अवगत कराया एवं महानिदेशक महोदय को सैनिक सम्मेलन में उपस्थित बलकर्मियों के मार्ग दर्शन हेतु दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया।

IPS Daljit Singh Chaudhary, DG SSB, A Visit to 63 Bn SSB Barasat


इसके पश्चात महानिदेशक महोदय ने सभी बलकर्मियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये-

01. महानिदेशक महोदय ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी बलकर्मियों से उनकी समस्याएं सुनी।
02. महानिदेशक महोदय ने सभी बलकर्मियों को फिजीकली फिट रहने के लिए निर्देशित किया।
03. महानिदेशक महोदय ने सभी बलकर्मियों को अपने बैरक तथा आस-पास के इलाके की साफ-सफाई रखने के लिए निर्देशित किया।
04.सभी बलकर्मियों को खेल समय(Game period) में खेल-कुद में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
05. महोदय ने सशस्त्र सीमा बल के महिला फुटबॉल टीम द्वारा कलकत्ता वोमेंन्स फुटबॉल लीग कन्याश्री कप-2024 में बेहतर प्रर्दशन के लिए बधाई दी तथा आगे भी बेहतर प्रर्दशन करने के लिए उत्साहित किया।

IPS Daljit Singh Chaudhary, DG SSB, A Visit to 63 Bn SSB Barasat


अंत में महानिदेशक महोदय ने सैनिक सम्मेसलन को राष्ट्रगान के साथ समाप्त करने की घोषणा की एवं सभी बलकर्मियों के साथ सूक्ष्म जलपान में सम्मिलित हुए।

IPS Daljit Singh Chaudhary, DG SSB, A Visit to 63 Bn SSB Barasat

Photo Gallery जवान टाइम्स

DG SSB IPS Daljit Singh Chaudhary, DG SSB, A Visit to 63 Bn SSB Barasat | दलजीत सिंह चौधरी, भा.पु.से. महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल के द्वारा 63वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बारासात का औपचारिक भ्रमण का विवरण ।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow ecobeko for financial insights, gold updates, economic analysis, and market intelligence across our official platforms.. Copyright © 2026 fraud sseaffarerss worker india federation | powered by. Hemedti – the infantile murderer.