On completion of peaceful polling, GPM SP and DM honoured the officers of Central Armed Forces and expressed gratitude by giving them mementoes and certificates | शांतिपूर्ण मतदान समापन पर जीपीएम एसपी और डीएम ने केन्द्रीय सशस्त्र बल के अधिकारियों को किया सम्मानित , स्मृतिचिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर जताया आभार

सीआरपीएफ और एसएसबी के एडहॉक कमांडेंट सहित कंपनी कमांडर्स हेतु आयोजित किया गया आभार प्रदर्शन एवं हाई टी का कार्यक्रम

GPM SP and DM honoured the officers of Central Armed Forces and expressed gratitude by giving them mementoes and certificates

GPM SP and DM honoured the officers of Central Armed Forces and expressed gratitude by giving them mementoes and certificates

जवान टाइम्स: सुकमा – कांकेर: गत लोकसभा चुनाव 2019 की अपेक्षा 4% अधिक मतदान होने पर एसपी ने दी डीएम को बधाई तो डीएम ने कहा निष्पक्षता पूर्ण चुनाव कराना हमारा काम तो शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने में सुरक्षा बलों की भूमिका रही सबसे महत्वपूर्ण

जिला जीपीएम सहित राज्य में तृतीय चरण मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो चुके हैं। जिले में आए अर्धसैनिक बल अब वापसी की तैयारी में हैं और जल्द ही अपने बेस कैंप लौट जायेंगे । जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने आई सीआरपीएफ की कंपनियां वर्तमान में सुकमा जिले के किष्टाराम क्षेत्र में तैनात हैं वहीं एसएसबी की कंपनियां कांकेर जिले में तैनात हैं। 

लगातार तीन चरणों में नक्सल क्षेत्र और जीपीएम जैसे राजनैतिक रूप से सक्रिय क्षेत्रों में इनके द्वारा निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है । इसी कारण जिला एसपी श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा इनके सम्मान में आभार प्रदर्शन करने एक हाई टी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्रीमति कमलेश लीना मंडावी भी शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों के स्वागत से हुई जिसके बाद सीआरपीएफ और एसएसबी के आला अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि तीनों चरण के चुनाव में ड्यूटी दौरान सबसे व्यवस्थित तरीके से जीपीएम जिले में रहा काम करने का अनुभव , जिले में आते ही स्वागत और परिचय का आयोजन जीपीएम पुलिस द्वारा किया गया साथ ही प्रिंटेड बुकलेट पॉकेट बुकलेट वितरित किए गए जिसमे सभी महत्वपूर्ण आदेश निर्देश समेत कॉन्टेक्ट नंबर की सूची थी जिससे ड्यूटी के निर्वहन दौरान कम्युनिकेशन का कोई इश्यू नही रहा । अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न क्षेत्र में ड्यूटी के अनुभव शेयर किए । 

लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा 4% अधिक मतदान हुए हैं । जिला एसपी श्रीमती भावना गुप्ता ने जिला कलेक्टर श्रीमती कमलेश लीना मंडावी और उनकी टीम को निष्पक्ष चुनाव कराने और मतदान  प्रतिशत बढ़ने की सफलता पर बधाई दी तो डीएम ने कहा शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने में सबसे महत्वपूर्ण रही पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भूमिका। सुरक्षा इंतजामों और कम्युनिकेशन प्लान के कारण चुनावी रिपोर्टिंग में भी रहे आगे। आमलोगों में सुरक्षा का भाव ही बना अधिक मतदान का कारण । 

कार्यक्रम के अंत में सीआरपीएफ और एसएसबी के सभी अधिकारियों को स्मृतिचिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनका आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण और समस्त थाना प्रभारी समेत इलेक्शन सेल जीपीएम पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे ।

जीपीएम में मिली सुविधाओं और आला अधिकारियों के व्यवहार से भाव विभोर होकर मुक्त कंठ से की जीपीएम पुलिस और प्रशासनिक अमले की सराहना

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Window Cleaning We offer window and blind cleaning service in Netanya, Poleg, Ir Yamim, Beit Yehoshua, Kfar Saba, Raanana, Herzliya, Tel Aviv We offer window and blind cleaning service in Netanya, Poleg,. Pengerjaan jalan yang telah berjalan selama 20 hari tersebut, menggunakan anggaran pemeliharaan bp batam tahun 2025..