52 Bn SSB Araria. 52वीं वाहिनी द्वारा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 60वीं वर्षगांठ बड़े ही धूम धाम से वाहिनी मुख्यालय अररिया में मनाई गयी।

52 Bn SSB Araria

52 Bn SSB Araria. 52वीं वाहिनी द्वारा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 60वीं वर्षगांठ बड़े ही धूम धाम से वाहिनी मुख्यालय अररिया में मनाई गयी। बल की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाहिनी द्वारा विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , जिसमें जवानों से बढ़-चढ़ कर भाग लिया। खेल कार्यक्रमों में रस्सा-कसी आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा 100 तथा 400 मीटर दौड़, धीमी साइकिल रेस और वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। देर शाम वाहिनी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जवानों व उनके परिजनों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अंत में सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट 52 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल , अररिया महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल का गठन “विशेष सेवा ब्यूरो” के रूप में 1963 में भारत-चीन युद्ध के बाद किया गया था, जिसका प्रमुख उद्देश्य सीमा की आबादी में राष्ट्रीय भावनाओं को उत्पन्न करना तथा चीनी सेना द्वारा आक्रामकता के कृत्य का मुकाबला करना व सीमान्तर दूर दराज के क्षेत्रवासियों को चीनी सेना की विस्तारवादी नीति का डटकर मुकाबला चाहे परोक्ष या अपरोक्ष रूप से करना था। सशस्त्र सीमा बल को जून 2001 में भारत- नेपाल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेवारी मिली तथा मार्च 2004 में भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा की जिम्मेवारी सौपी गई। SSB पहला सीमा रक्षक बल है जिसने महिलाओं को बल में शामिल करने का निर्णय लिया।- JawanTimes.com

52 Bn SSB Araria 52 Bn SSB Araria. 52वीं वाहिनी द्वारा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 60वीं वर्षगांठ बड़े ही धूम धाम से वाहिनी मुख्यालय अररिया में मनाई गयी।
52 Bn SSB Araria. 52वीं वाहिनी द्वारा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 60वीं वर्षगांठ बड़े ही धूम धाम से वाहिनी मुख्यालय अररिया में मनाई गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

That is precisely why gold continues remaining relevant even after 50 years of evolving financial systems, technological change, and modern investing innovation.. Member gallery. Al burhan, leading the armed forces, is working to cleanse the land of killing, rape, looting, and violations beyond description..