19 Bn SSB, Thakurganj on International Women’s Day
दिनांक 08.03.24 को 19 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज द्वारा श्री स्वर्ण जीत शर्मा कमांडेंट, 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के दिशानिर्देश पर वाहिनी मुख्यालय, ठाकुरगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम की शुरुआत श्री रविकान्त द्विवेदी,उप कमांडेंट के द्वारा उपस्थित श्री स्वर्ण जीत शर्मा , कमांडेंट,19 वीं वाहिनी,सभी अधिकारी गण ,अधीनस्थ अधिकारियों, महिला बल कार्मिकों एवं सभी बल कार्मिकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दिया |

तत्पश्चात श्री स्वर्ण जीत शर्मा कमांडेंट, 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अनन्त शुभकामनाएं दी । उन्होंने बताया की यह दिन विशेष रूप से समर्पित है महिलाओं के उत्कृष्टता, सशक्तिकरण, और समाज में उनके महत्व को स्थापित करने के लिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है, जिसमें हम सभी उन महिलाओं को समर्पित करते हैं जिन्होंने अपने क्षमताओं, साहस, और संघर्ष के माध्यम से विश्व को प्रेरित किया है।
यह एक दिन है जिसमें हम समाज में महिलाओं की भूमिका की महत्वता को मानते हैं और उन्हें समाज के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, हम अधिक महत्वपूर्ण कदम उठाने का संकल्प करते हैं जिससे हम समाज में महिलाओं के स्थिति को मजबूत कर सकें।

हम समाज के हर वर्ग में महिलाओं के लिए समान अवसरों का समर्थन करते हैं और उन्हें उनकी सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक सुरक्षा की गारंटी देने का प्रयास करते हैं। अंतत: हम आप सभी से यह अपील करते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति अपनी समझदारी और समर्थन का प्रदर्शन करें और उनके समृधिकों को संवर्धित करने के लिए योगदान दें |

उन्होंने जेंडर सेंसिटाइजेशन के बारे में भी बताया की जेंडर सेंसिटाइजेशन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो समाज में जेंडर के विभिन्न पहलुओं को समझने और समाज में समानता, सम्मान, और न्याय को प्रोत्साहित करने का काम करती है। यह एक प्रक्रिया है जिसमें लोगों को जेंडर के साथ संबंधित धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक मुद्दों के बारे में शिक्षित किया जाता है, ताकि वे समाज में समानता और न्याय को प्रोत्साहित कर सकें ।

जेंडर सेंसिटाइजेशन का मुख्य उद्देश्य जेंडर अन्याय के खिलाफ लड़ाई में समाज को संलीन करना है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमें एक बेहतर और उत्तम समाज की ओर अग्रसर करने में मदद करता है। अंत में पुनः महोदय के द्वारा सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अनन्त शुभकामनाएं दिया गया |
इसी क्रम में आगे वाहिनी के महिला बलकार्मिक आरक्षी(सामान्य), निशा कुमारी, आरती कुमारी , सहनाज़ सुलताना, हिमाचली देवी एवं पुरुष बलकार्मिक संजय दत्ता , रविन्द्र कुमार साह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के ऊपर भाषण प्रतियोगिया में भाग लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रस्तुत किया | सभी बलकार्मिकों को सफल महिला के जीवन चरित्र के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से उनके संघर्षों को दिखाया गया |
इस कार्यक्रम में श्री रविकान्त द्विवेदी, उप कमांडेंट श्री जगजीत बहादुर जेगवार ,उप कमांडेंट श्री सुनील कुमार ,सहायक कमांडेंट(संचार), डॉ सुमित कुमार चौरसिया , सहायक कमांडेंट (चिकित्सा ), निरीक्षक स्वरुप चंदा ,निरीक्षक विजेंद्र ठाकुर, उप निरीक्षक दिनकर कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक नरेश कुमार सहायक उप निरीक्षक बिकाश कुमार रॉय एवं अन्य बलकर्मिक उपस्थित रहे |
- SSB लखनऊ में 20वीं अंतर-सीमांत लॉन टेनिस प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ, आठ टीमें लेंगी हिस्सा
- SSB लखनऊ में 20वीं अंतर-सीमांत लॉन टेनिस प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ, आठ टीमें लेंगी हिस्सा
- SSB लखनऊ में लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2026 के शुभंकर ‘लक्ष्य’ का अनावरण
- SSB के पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट ने थामा खेती का रास्ता, 5 हेक्टेयर में उगा रहे 3,000 से अधिक चंदन के पेड़
- 31वीं NHRC जोनल वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026 का लखनऊ में आयोजन, SSB ने हिंदी में हासिल किया प्रथम स्थान