12 Bn SSB distributed local chicks to the border villagers | 12वीं वाहनी एसएसबी द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों को देशी मुर्गी के चूजे बाटें

12 Bn SSB distributed local chicks to the border villagers

12 Bn  SSB distributed local chicks to the border villagers
12 Bn SSB distributed local chicks to the border villagers

दिनांक 15 मार्च (शुक्रवार) को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के उप–कमांडेंट श्री अनुराग श्रीवास्तव की मौजूदगी मे सीमा चौकी सिंघीमारी कैंप मे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत 12वीं वाहिनी की भारत -नेपाल सीमा पर तैनात पांच कंपनियों (मोहामारी, दीघलबैंक, पलसा, सिंघीमारी और कंचनबारी) के जिम्मेवारी क्षेत्रों के लगभग 170 गरीब परिवारों को देशी मुर्गी के बच्चे वितरित किये गए और साथ मे दो- दो दिन का दाना भी प्रदान किया गया।

12 Bn  SSB distributed local chicks to the border villagers
12 Bn SSB distributed local chicks to the border villagers

इस कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले SSB की सहायोगी संस्था डेलिन सर्विस इंटरप्राइजिज, देशबंधुपुरा,सीलीगुरी से श्रीमति अर्पिता बरुआ और गौर हलदर द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के उपस्थित लाभार्थि लोगों को मुर्गी पालन के बारे में और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरुक किया गया।

12 Bn  SSB distributed local chicks to the border villagers
12 Bn SSB distributed local chicks to the border villagers

तत्पश्चात कोरोबारी थाना से थाना प्रभारी श्री विजय कुमार ने सीमावर्ती क्षेत्रों मे लगातार विभिन्न प्रकार के नागरिक कल्याणदल कार्यक्रम व स्वरोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रमो के लिए SSB का आभार व्यक्त किया गया और साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा और स्वरोजगार के बारे में जागरुक किया गया।

12 Bn  SSB distributed local chicks to the border villagers

इस मौक़े पर 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के उप–कमांडेंट श्री अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि SSB हमेशा अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा तथा सीमावर्ती गाँवों/क्षेत्रों में सुख -शांति बनाए रखने के लिए तत्पर रहती है। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की जीवन शैली मे सकारातमक बदलाव लाने के लिए व रोजगार सृजन के अवसरों के लिए 12वीं वाहिनी SSB द्वारा लगातार क्षमता निर्माण व नागरिक कल्याण कार्यक्रमो कराये जा रहे हैं,

12 Bn SSB distributed local chicks to the border villagers
12 Bn SSB distributed local chicks to the border villagers

जिनके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे:- महिलाओ/बालिकाओ के लिए सिलाई प्रशिक्षण, युवा छात्र- छात्राओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, किसानो के लिए मतस्य पालन, मशरूम व रेशम उत्पादन, देशी खाद प्रशिक्षण, युवाओं के लिए मोटर वाहन ड्राइविंग प्रशिक्षण इत्यादि के साथ-साथ बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभीयान, नशा मुक्ति अभीयान, वृक्षारोपण अभीयान, स्वच्छ भारत अभीयान इत्यादि लगातार चलाए जा रहे हैं। – Jawan Times

12 Bn SSB distributed local chicks to the border villagers

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The sudden spike in crude oil prices has triggered concern among investors, governments, and consumers worldwide.. Copyright © 2026 fraud sseaffarerss worker india federation | powered by. United nations security council members should urgently act to protect civilians in western parts of sudan from unlawful attacks and starvation..