The grand Saraswati Puja and Sandiksha fair were organized on the occasion of Basant Panchami festival at SSB Thakurganj

The grand Saraswati Puja and Sandiksha fair were organized

बसंत पंचमी महोत्सव पर भव्य सरस्वती पूजा एवं संदीक्षा मेला का आयोजन


ठाकुरगंज, 4 फरवरी 2025। 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज में बसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर भव्य सरस्वती पूजा एवं संदीक्षा मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री स्वर्ण जीत शर्मा, कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज, की उपस्थिति एवं दिशा निर्देशन में किया गया।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी अधिकारी गण, बलकार्मिक एवं संदीक्षा परिवार के सभी सदस्यों और बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत कमान्डेंट महोदय एवं संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती इंदु शर्मा के द्वारा मां सरस्वती की वेदमंत्रों और श्लोकों के उच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना से की गई। वाहिनी तथा समस्त बलकार्मिकों के अच्छे स्वास्थ्य, और मंगलकामना की प्रार्थना की गई। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ज्ञान और विद्या की प्राप्ति के लिए प्रार्थना किया गया।

बसंत पंचमी महोत्सव पर भव्य सरस्वती पूजा एवं संदीक्षा मेला का आयोजन


पूजा अर्चना के बाद संदीक्षा अध्यक्षा और कमान्डेंट महोदय के द्वारा संदीक्षा मेला में लगाए हुए सभी स्टालों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पावन अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ, एवं लघु नाटिकाओं से सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।


आयोजन स्थल पर वाहिनी द्वारा विभिन्न फूड स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जहाँ सभी समवायों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के दौरान तम्बोला खेल, बच्चों के लिए चम्मच दौड़ इस प्रकार के कई अन्य खेलों का भी आयोजन किया गया था और खेलों का मुख्य आकर्षण राफेल टिकट ड्रॉ रहा, जिसमें भारी उत्साह देखा गया। विजेताओं के नाम की घोषणा होते ही खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें आकर्षक गिफ्ट भेंट किए गए।

The grand Saraswati Puja and Sandiksha fair were organized on the occasion of Basant Panchami festival at SSB Thakurganj


कार्यक्रम के समापन पर श्री एम ब्रोजन सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन की सफलता के लिए सभी बलकार्मिकों एवं संदीक्षा परिवार के सभी सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलता है, बल्कि समाज में संस्कृति एवं परंपरा के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

The grand Saraswati Puja and Sandiksha fair were organized on the occasion of Basant Panchami festival at SSB Thakurganj


इसी भव्य कार्यक्रम के साथ आज सुबह सरस्वती माता की प्रतिमा की पूजा और हवन के बाद बड़े उत्साह के साथ प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस आयोजन की सफलता ने सभी को आनंदित किया और सभी ने भविष्य में ऐसे ही और भव्य आयोजनों की कामना की। इस कार्यक्रम में जगजीत बहादुर जेगवार, उप कमान्डेंट, श्री जगदीश राम भट्ट, उप कमान्डेंट, श्री सुनील कुमार, सहायक कमान्डेंट, श्री पंकज कुमार यादव, सहायक कमान्डेंट एवं समस्त बलकार्मिक उपस्थित रहे।

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Prices - Precision Window Cleaning We offer window and blind cleaning service in Netanya, Poleg, Ir Yamim, Beit Yehoshua, Kfar Saba, Raanana, Herzliya, Tel Aviv We offer window and blind cleaning service in Netanya,. Menurut li, kedua persoalan tersebut menjadi tantangan besar yang mesti terselesaikan selama masa pengabdiannya sebagai wakil kepala bp batam sekaligus wakil wali kota batam.. Single af valentines day rhinestone template tiffany reed crafts.