SSB, Sector Ranidanga Conducts Special Cyber Awareness Workshop for SWWA (Sandiksha) | SSB, क्षेत्रीय मुख्यालय, रानीडंगा में संदीक्षा की महिलाओं के लिए विशेष साइबर जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन

SSB, Sector Ranidanga Conducts Special Cyber Awareness Workshop for SWWA (Sandiksha)

SSB, Sector Ranidanga Conducts Special Cyber Awareness Workshop for SWWA (Sandiksha)

जवान टाइम्स: दिनांक 22/10/24 को क्षेत्रीय मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीडंगा के उप-महानिरीक्षक श्री मंजीत सिंह पड्डा के दिशानिर्देश में संदीक्षा परिवार की महिलाओं के लिए एक विशेष साइबर जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संदीक्षा परिवार को साइबर सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें इंटरनेट पर मौजूद खतरों से बचने के उपाय सिखाना था।

SSB, Sector Ranidanga Conducts Special Cyber Awareness Workshop for SWWA (Sandiksha)

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट (संचार), श्री सुनील कुमार ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन जानकारी प्रदान की। उन्होंने साइबर जोखिमों से बचाव और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण उपायों को साझा किया।

Read More….

वर्कशॉप में निम्नलिखित विषयों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया:

1. साइबर जोखिमों की पहचान और उनकी समझ।

2. पासवर्ड सुरक्षा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का सुरक्षित उपयोग।

3. मलवेयर, वायरस, फिशिंग, और अन्य साइबर हमलों से बचाव।

4. साइबर सुरक्षा के स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों की जानकारी।

5. सुरक्षित इंटरनेट ब्राउज़िंग के तरीके।

6. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा।

इसके अतिरिक्त, वर्कशॉप में यह भी बताया गया कि साइबर हमलों से अपने डिजिटल जीवन को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही, साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1930 और वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई।

SSB, Sector Ranidanga Conducts Special Cyber Awareness Workshop for SWWA (Sandiksha)

इस अवसर पर संदीक्षा परिवार की सदस्यों, जिनमें रीना वर्मा, तनुजा, प्रतिभा, जैस्मिन, पूजा, अनीता, निशा, मधु, राजश्री और संगीता प्रमुख रूप से उपस्थित थीं, ने इस कार्यक्रम से लाभ उठाया और साइबर सुरक्षा के महत्व को गहराई से समझा।”

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Balita 2,5 tahun jadi sorotan admincn 30 oktober 2026 pemko batam batam breaking news pjs pemerhati jurnalis siber diskominfo kota batam siap mendukung pelaksanaan rakernas pjs ke 3 di batam admincn. Ecobeko provides insights on gold prices, markets, business trends and smart investment decisions to help you grow financially.