SSB, FTR Siliguri organised Cybersecurity Awareness class for Women | SSB, सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी में महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा पर जागरूकता

SSB, FTR Siliguri organised Cybersecurity Awareness class for Women

SSB, FTR Siliguri organised Cybersecurity Awareness class for Women

सिलीगुड़ी, 25 अक्टूबर 2024 – राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2024 के अंतर्गत, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी में महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री सुधीर कुमार, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, एसएसबी, सिलीगुड़ी के दिशा निर्देश में किया गया, जिसमें संदीक्षा सभागार में संदीक्षा सीमांत की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिमा सिंह एवं संदीक्षा परिवार की महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

SSB, FTR Siliguri organised Cybersecurity Awareness class for Women

कार्यक्रम में एसबीआई रानीडंगा के शाखा प्रबंधक, श्री युवराज लामा और उनकी टीम के सदस्यों ने साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में तकनीकी सुधारों के चलते साइबर अपराधियों के लिए छोटी-छोटी गलतियों का फायदा उठाना आसान हो गया है। श्री लामा ने उदाहरणों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया कि कैसे अनजान लिंक पर क्लिक करना, असुरक्षित वेबसाइटों का इस्तेमाल करना, और व्यक्तिगत जानकारी साझा करना उनके लिए साइबर खतरे उत्पन्न कर सकता है।

SSB, FTR Siliguri organised Cybersecurity Awareness class for Women

उन्होंने आज के समय में तकनीकी जागरूकता और सतर्कता की आवश्यकता पर बल दिया और बताया कि इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए। उपस्थित महिलाओं ने इस व्याख्यान से महत्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल कीं और साइबर क्राइम से बचाव के उपायों पर महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे।

कार्यक्रम के दौरान सभी को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए कई सुझाव दिए गए।

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WhatsApp / Telegram लिंक जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pemko batam breaking news walikota batam buka rapat koordinasi pendapatan daerah wilayah se sumatera admincn 2 oktober 2025 chanelnusantara.. Gold vs inflation : what 50 years of data really reveals inflation quietly reduces what money can buy over time..