SSB DG Honours Sports Medalists in New Delhi Ceremony | एसएसबी डीजी ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

SSB DG Honours Sports Medalists in New Delhi Ceremony

महानिदेशक, एसएसबी ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर बढ़ाया मनोबल

नई दिल्ली (23 जून, 2025): सशस्त्र सीमा बल ने अपनी बहुआयामी पहचान को और सशक्त करते हुए वर्ष 2024-25 में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में विभिन्न पदक अर्जित किए हैं। इस अवसर पर बल मुख्यालय, नई दिल्ली में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्री अमृत मोहन प्रसाद, महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल ने 56पदक विजेता खिलाड़ियों को महानिदेशक डिस्क (DG Disc) और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

SSB DG Honours Sports Medalists in New Delhi Ceremony

08 मई से 18 मई 2025 तक कुआलालंपुर (मलेशिया) में आयोजित सेपक टकरॉ एशियन कप में एसएसबी के 03 खिलाड़ी एवं 01 कोच को भारतीय टीम में शामिल किया गया, जहां एसएसबी ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में कुल 03 कांस्य पदक अर्जित किए। एसएसबी की रोइंग वॉटर स्पोर्ट्स टीम की कांस्टेबल हरप्रीत कौर ने 26 से 30 मई 2025 तक पटाया (थाईलैंड) में आयोजित 2025 एशियन इंडोर रोइंग चैंपियनशिप में 01 स्वर्ण (2000 मीटर मिक्स पेयर), 01 रजत (मिक्स इवेंट) और 02 कांस्य (500 मीटर एवं 2000 मीटर व्यक्तिगत इवेंट) सहित कुल 04 पदक जीतकर बल को गौरवान्वित किया। इसी प्रकार, एसएसबी की बॉक्सिंग टीम की कांस्टेबल लालफाकमावी राल्ते ने 24 मई से 01 जून 2025 तक बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 

SSB DG Honours Sports Medalists in New Delhi Ceremony

साथ ही 25वीं ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में एसएसबी की महिला ब्रास बैंड टीम ने 01 स्वर्ण पदक जीतकर बल का गौरव बढाया।

इसके अतिरिक्त, खेलो इंडिया गेम्स, पेनचैक सिलाट चैम्पियनशिप, रेस वॉकिंग प्रतियोगिता, ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता, नेशनल कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप, ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी तथा वॉलीबॉल क्लस्टर आदि जैसी विभिन्न प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर बल के खिलाड़ियों ने प्रतिबद्धता, अनुशासन और कौशल का परचम लहराया है। यह प्रदर्शन बल की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की नीतियों और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

SSB DG Honours Sports Medalists in New Delhi Ceremony

श्री अमृत मोहन प्रसाद, महानिदेशक, एसएसबी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि बल भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव संसाधन, मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करता रहेगा ताकि वे खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू सकें। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

🔹 रिपोर्ट: जवान टाइम्स

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Batam politik aliansi milenial batam deklarasikan dukungan terhadap prabowo gibran admincn 11 januari 2024 chanelnusantara.. Vipin gandhi is a financial markets and global economy analyst covering gold prices, oil markets, lpg price changes, inflation, commodities, and consumer finance..