Prakriti Parikshan Abhiyan Organized at 19th Battalion, Sashastra Seema Bal, Thakurganj | 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज में ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ का आयोजन

Prakriti Parikshan Abhiyan Organized at 19th Battalion, Sashastra Seema Bal, Thakurganj

Prakriti Parikshan Abhiyan Organized at 19th Battalion, Sashastra Seema Bal, Thakurganj

19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज में ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ का आयोजन

ठाकुरगंज, किशनगंज | आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार ‘देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’ के तहत 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज में 29 जनवरी 2025 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट श्री स्वर्ण जीत शर्मा की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण अभियान संचालित हुआ।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय किशनगंज के अनुभवी चिकित्सक डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा ने भाग लिया और इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद को प्रत्येक घर तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से लोग अपनी शारीरिक एवं मानसिक संरचना (प्रकृति) को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और निवारक स्वास्थ्य प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

इस अभियान के तहत कमांडेंट श्री स्वर्ण जीत शर्मा का परीक्षण किया गया, जिसके बाद द्वितीय कमान अधिकारी, उप कमांडेंट और अन्य सभी बल कार्मिकों का भी परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत सभी को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह प्रक्रिया सभी जवानों के लिए की जाएगी, जिसमें एक से दो दिन का समय लगेगा।

डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा ने बताया कि आयुष मंत्रालय पारंपरिक चिकित्सा को आधुनिक स्वास्थ्य विज्ञान से जोड़ने के लिए कई नवाचार कर रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर निवारक स्वास्थ्य सेवा का आधार बनाया जाए।

जैविक खाद्य पदार्थ अपनाने पर दिया जोर

डॉ. शर्मा ने सभी अधिकारियों और जवानों को उनकी प्रकृति के आधार पर उचित खान-पान और दिनचर्या अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आज के दौर में खाद्य पदार्थों में उर्वरकों के अधिक उपयोग के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसलिए जैविक रूप से उगाए गए खाद्य पदार्थों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, स्वस्थ समाज के निर्माण और आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस कार्यक्रम में श्री एम. ब्रोजेन सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री जगजीत सिंह जेगवार, उप कमांडेंट सहित बल के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं समस्त बल कार्मिक उपस्थित रहे।

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Passports from entering the country if they have been in three african nations, congo, uganda or south sudan, affected by a growing ebola outbreak.. We offer full service commercial and residential window cleaning to our clients in the whole central district..