Inauguration of an ATM Machine at 63rd Battalion, Sashastra Seema Bal, Barasat | 63वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बारासात में एटीएम मशीन का उद्घाटन

INAUGURATION Inauguration of an ATM Machine at 63rd Battalion, Sashastra Seema Bal, Barasat | 63वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बारासात में एटीएम मशीन का उद्घाटन

Inauguration of an ATM Machine at 63rd Battalion, Sashastra Seema Bal, Barasat

63वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बारासात में एटीएम मशीन का उद्घाटन

बारासात, 19 नवंबर 2024:
63वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बारासात के परिसर में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम का उद्घाटन सशस्त्र सीमा बल सिलिगुड़ी के महानिरीक्षक श्री सुधीर कुमार के करकमलों द्वारा किया गया।

यह उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे आयोजित किया गया, जिसमें एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक (क्षेत्रीय-VI) श्री सूचित कुमार, चीफ मैनेजर श्री स्वपन मन्ना, और अवलसिद्धि शाखा प्रबंधक श्रीमती मौपिया चक्रवर्ती ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में 63वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री अशोक बिश्वास सहित अन्य अधिकारीगण और बलकर्मियों ने भी भाग लिया।

उद्घाटन के दौरान महानिरीक्षक श्री सुधीर कुमार ने कहा, “यह एटीएम हमारी सुरक्षा बल के जवानों और उनके परिवारजनों के लिए वित्तीय सुविधाओं को सहज और सुलभ बनाने का प्रयास है।”

भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने इस अवसर पर एसबीआई की सेवाओं और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सूचित कुमार ने कहा, “इस एटीएम से न केवल जवानों बल्कि स्थानीय निवासियों को भी बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होंगी।”

इस आयोजन ने सुरक्षा बलों और समाज के बीच संबंधों को और भी मजबूत किया है। बलकर्मियों ने इसे एक सराहनीय कदम बताते हुए बैंक और बल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। यह कार्यक्रम हर दृष्टिकोण से सफल और प्रेरणादायक रहा।

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This makes gold price today india akshaya tritiya highly sensitive to timing and demand⚠️. Copyright © 2026 fraud sseaffarerss worker india federation | powered by. Cars cuisine music.