Heroic Rescue: Sashastra Seema Bal Saves Lives in Kishanganj Train Fire Incident | किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग, SSB ने बचाई यात्रियों की जान

Heroic Rescue: Sashastra Seema Bal Saves Lives in Kishanganj Train Fire Incident

Heroic Rescue: Sashastra Seema Bal Saves Lives in Kishanganj Train Fire Incident

किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग, SSB ने बचाई यात्रियों की जान

जवान टाइम्स: दिनांक 15 सितंबर 2024 को लगभग 12:20 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब मालदा से सिलीगुड़ी जा रही ट्रेन संख्या 07519 पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। घटना किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां ट्रेन के 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ( SSB ) किशनगंज के मुख्य द्वार के सामने आग देखी गई। स्थिति को भांपते हुए मुख्य द्वार पर तैनात संतरी ने तत्काल अलार्म बजाकर पूरे बल को अलर्ट कर दिया।

सब्सक्राइब करें – जवान टाइम्स

जैसे ही यह सूचना मिली, 12वीं वाहिनी के कमांडेंट बरजीत सिंह और अन्य अधिकारीगण, बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी अग्निशमन यंत्रों से लैस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही, किशनगंज के अग्निशमन दल को भी तत्काल सूचित किया गया। लगभग 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस पूरी घटना के दौरान किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई, जो एक बड़ी राहत की बात है।

Heroic Rescue: Sashastra Seema Bal Saves Lives in Kishanganj Train Fire Incident

घटना के बाद मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों, यात्रियों और स्थानीय जनता ने स.सी. बल के जवानों की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की। इस हादसे में बल के तत्पर और समर्पित प्रयासों ने कई जिंदगियों को बचाया। प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने भी बल की प्रशंसा करते हुए इसे एक अनुकरणीय कार्य बताया।

Heroic Rescue: Sashastra Seema Bal Saves Lives in Kishanganj Train Fire Incident

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन रेलवे और स्थानीय प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।


संबंधित जानकारी के लिए सभी अधिकारीयों और संबंधित विभागों को सूचित किया गया है।

यह घटना दर्शाती है कि संकट के समय में त्वरित और सटीक निर्णय ही जान-माल की सुरक्षा का सबसे प्रभावी तरीका होता है।

Heroic Rescue: Sashastra Seema Bal Saves Lives in Kishanganj Train Fire Incident

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Batam breaking news dampak el nino : bp batam ajak masyarakat jaga ketahanan air bersama admincn 8 agustus 2026 badan pengusahaan (bp) batam terus memaksimalkan pengelolaan air bersih sebagai langkah antisipasi. Discussion topics among indian gold investors as electronic gold receipts egrs slowly enter india’s modern financial ecosystem..