Grand Passing Out Parade Held at Sashastra Seema Bal Academy, Bhopal | सशस्त्र सीमा बल अकादमी, भोपाल में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन

Grand Passing Out Parade Held at Sashastra Seema Bal Academy, Bhopal

Grand Passing Out Parade Held at Sashastra Seema Bal Academy, Bhopal

सशस्त्र सीमा बल अकादमी, भोपाल में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन

भोपाल, 17 जनवरी 2025: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अकादमी, भोपाल में 29वें सहायक कमांडेंट (सीधी भर्ती) बैच और 12वें सहायक कमांडेंट (सीमित विभागीय प्रतियोगिता) बैच के कुल 115 प्रशिक्षु अधिकारियों की दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अमृत मोहन प्रसाद, भा.पु.से., महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

Grand Passing Out Parade Held at Sashastra Seema Bal Academy, Bhopal

इस बैच में प्रशिक्षु अधिकारी भारत के विभिन्न राज्यों, जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, और छत्तीसगढ़ से आए हैं। ये अधिकारी विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों जैसे प्रौद्योगिकी, मानविकी, विज्ञान, समाजशास्त्र, पत्रकारिता, और विधि के स्नातक हैं।

Grand Passing Out Parade Held at Sashastra Seema Bal Academy, Bhopal

परेड ग्राउंड में श्री अजीत सिंह राठौड़, उप महानिरीक्षक, और डॉ. परेश सक्सेना, महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), बल मुख्यालय, नई दिल्ली को सलामी देने के बाद मुख्य अतिथि ने राष्ट्रध्वज और बल ध्वज की उपस्थिति में प्रशिक्षुओं को राष्ट्रसेवा की शपथ दिलवाई।

मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं को उनके कठोर परिश्रम और साधना के लिए बधाई दी और उनके अभिभावकों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने हेतु सम्मानित किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सशस्त्र सीमा बल की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी और नेपाल-भूटान की सीमाओं पर उनके विशेष कर्तव्यों की जानकारी दी।

Grand Passing Out Parade Held at Sashastra Seema Bal Academy, Bhopal

महानिदेशक ने सीमाओं पर आतंकवाद, मानव तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सीमा-पार मुक्त आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता की आवश्यकता होती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को i-GOT ऑनलाइन प्रशिक्षण पोर्टल का अधिकतम लाभ उठाने और नेतृत्व के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Grand Passing Out Parade Held at Sashastra Seema Bal Academy, Bhopal

समारोह में अकादमी की वार्षिक पत्रिका “भोजपत्र” के 29वें संस्करण का विमोचन किया गया। इसके अलावा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।

Grand Passing Out Parade Held at Sashastra Seema Bal Academy, Bhopal

• “बेस्ट स्पोर्ट्समैन” ट्रॉफी: श्री संदीप कुमार मीना, श्री सूर्य प्रकाश, श्री जय प्रकाश पंड्या, श्री सी.सी. श्रीजिथ, और श्री जय भूषण।

• “राजेश शिवरान ट्रॉफी” एवं “ओवरऑल बेस्ट स्वॉर्ड ऑफ ऑनर”: श्री प्रशांत पोस्ट्स।

• “बेस्ट शूटिंग” पुरस्कार: श्री राजेश कुमार।

• संगीतमय प्रस्तुति: प्रशिक्षु अधिकारी अंकुर द्वारा।

Grand Passing Out Parade Held at Sashastra Seema Bal Academy, Bhopal

दीक्षांत समारोह और इसके बाद आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रशिक्षुओं और उनके परिजनों के बीच उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। इस आयोजन ने सशस्त्र सीमा बल की समर्पित सेवा और अनुशासन की परंपरा को और सुदृढ़ किया।

Grand Passing Out Parade Held at Sashastra Seema Bal Academy, Bhopal

सशस्त्र सीमा बल अकादमी का यह आयोजन नव प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

YouTube Video

दोस्तो, अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं, तो Jawan Times का WHATSAPP CHANNEL जरूर फॉलो करें।

जवान टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Batam politik aliansi milenial batam deklarasikan dukungan terhadap prabowo gibran admincn 11 januari 2024 chanelnusantara.. Why it’s trending : investors and consumers are watching crude oil today closely because global supply dynamics are shifting fast..